Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रेमानंद महाराज से मिले अनुष्का-विराट, वीडियो वायरल, चहल के साथ नाम जोड़ने पर इन्होंने तोड़ी चुप्पी

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज शुक्रवार (10 जनवरी) को प्रख्यात संत प्रेमानंद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 8:02:18

2 News : प्रेमानंद महाराज से मिले अनुष्का-विराट, वीडियो वायरल, चहल के साथ नाम जोड़ने पर इन्होंने तोड़ी चुप्पी

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज शुक्रवार (10 जनवरी) को प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे। कपल के साथ उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय भी थे। इस दौरान अनुष्का और विराट को महाराज के सामने दंडवत प्रणाम करते देखा गया। महाराज ने उनके दोनों बच्चों को चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कपल प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम पहुंचकर उनके सामने झुकर प्रणाम कर रहे हैं।

दोनों बच्चों को कपल की गोद में देखा जा सकता है। महाराज उनसे बातचीत करते और जीवन की सीख देते दिखे। अनुष्का ने महाराज से कहा कि पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कई सवाल थे...मुझे लगा की पूछूंगीं लेकिन जो वहां सब बैठे थे उन्होंने भी कुछ ना कुछ वैसे ही सवाल कर लिए थे। अब जब हम आपके यहां आने का विचार कर रहे थे तो मैं मन ही मन आपसे बात कर रही थी। आप मुझे बस प्रेम भक्ति दे दो। इस दौरान अनुष्का और विराट का भक्ति भाव देखकर महाराज भावुक हो गए। उन्हें आंसू पोंछते देखा जा सकता है।

उन्होंने कपल के इतनी प्रसिद्धि और सफलता पाने के बावजूद भगवान में दृढ़ विश्वास के लिए सराहना की। महाराज ने कोहली से पूछा, 'मन प्रसन्न है?' इस पर कोहली ने सिर हिलाकर मुस्कुराते हुए ‘हां’ कहा। महाराज ने कहा कि जब कोहली अपने कर्म के प्रति कर्तव्य निभाते है तब देश का बच्चा-बच्चा खुश हो जाता है। देशभर में पटाखे फोड़े जाते हैं और ये उनकी साधना है...वे अपने अभ्यास में रहे हैं।

बता दें इससे पहले कपल साल 2023 में महाराज जी से मिलने पहुंचा था। कोहली हाल ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत लौटे हैं। वहां खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज में कोहली फ्लॉप रहे। दूसरी ओर, अनुष्का शादी के बाद से ही काफी हद तक फिल्मी दुनिया से दूर हैं। शादी साल 2017 में हुई थी और अनुष्का की लास्ट फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी।

आरजे महविश ने नोट लिख बताई युजवेंद्र चहल के साथ रिश्ते की हकीकत

पिछले कुछ दिनों से भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें चल रही हैं। इस बीच चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि चहल का उसके साथ अफेयर चल रहा है और उसी की वजह से उनका घर टूट रहा है। बात बढ़ती देख मिस्ट्री गर्ल आरजे महविश को स्थिति साफ करनी पड़ी। महविश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा-चौड़ा नोट लिखा।

महविश ने लिखा, “कुछ आर्टिकल और गलत खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ये देखना काफी मजेदार है कि ये अफवाहें कितनी गलत हैं। अगर आप किसी दूसरे जेंडर के व्यक्ति के साथ देखे जाते हैं तो इसका ये मतलब नहीं होता है कि आप उसको डेट कर रहे हैं। वो आपका दोस्त या भाई भी तो हो सकता है। मुझे माफ करें। मैं पिछले 2-3 दिन से शांत थीं, मगर मैं खुद की इमेज खराब नहीं होने दूंगी। कई लोग मेरा नाम घसीटने की कोशिश कर रहे है। लोगों को उनके मुश्किल समय में शांति से रहने दें।”

उधर, चहल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जहां मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है, वहीं मैं एक बेटा, भाई और मित्र भी हूं। मुझे हाल की घटनाओं, विशेष रूप से मेरे निजी जीवन के बारे में उत्सुकता का अहसास है। हालांकि मैंने देखा है कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट ऐसी अफवाहों पर आधारित हैं जो सच हो भी सकती हैं या नहीं भी।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका