न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जुनैद-खुशी की फिल्म ‘लवयापा’ का ट्रेलर रिलीज, शाहिद की ‘देवा’ के गाने ‘भसड़ मचा’ का टीजर आया सामने

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी 'लवयापा' पिछले कुछ दिनों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 7:20:25

2 News : जुनैद-खुशी की फिल्म ‘लवयापा’ का ट्रेलर रिलीज, शाहिद की ‘देवा’ के गाने ‘भसड़ मचा’ का टीजर आया सामने

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी 'लवयापा' पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। हाल ही इसका टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ जिसे सोशल मीडिया पर फैंस ने खूब प्यार दिया। इसमें लोगों को जुनैद और खुशी का अंदाज बेहद पसंद आया। अब मेकर्स ने आज शुक्रवार (10 जनवरी) को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया। यह Gen-Z के मॉडर्न लव की एक कनेक्ट करने वाली कहानी पेश करता है। ट्रेलर की शुरुआत जुनैद और खुशी के एक मजेदार सीन से होती है, जिसमें एक यंग कपल की कहानी दिखाई गई है।

उनकी जिंदगी तब एक-दूसरे के सामने खुल जाती है जब वे अपने मोबाइल आपस में बदल लेते हैं। यहीं से असली मजा और ड्रामा शुरू होता है जब छुपे हुए राज सामने आते हैं। दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरे म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स ने ट्रेलर को खास बना दिया। प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती ‘लवयापा’ हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। यह फिल्म इस साल की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस में से एक साबित हो सकती है।

‘लवयापा’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आशुतोष राणा और कपिल शर्मा शो फेम कॉमेडियन कीकू शारदा की भी अहम भूमिका है। बता दें जुनैद और खुशी दोनों की ही यह दूसरी फिल्म है। खुशी ने साल 2023 के अंत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई मूवी ‘द आर्चीज’ और जुनैद ने साल 2024 में सिनेमाघरों में आई फिल्म ‘महाराज’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में एंट्री मारी थी। हाल ही आमिर को फिल्म के टाइटल ट्रैक में खुशी की एनर्जी देखकर उनकी मां श्रीदेवी की याद आ गई।

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की मूवी ‘देवा’ इस दिन होगी रिलीज

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर ‘देवा’ के गाने ‘भसड़ मचा’ का टीजर रिलीज हो गया है। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ के लिए फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। गाने के टीजर में शाहिद पूरी तरह से जोश में नजर आ रहे हैं। उनकी डांस परफॉर्मेंस आपको उठकर थिरकने के लिए मजबूर कर देगी। एनर्जी की बात करें तो, वो बिलकुल शानदार है।

वो सिर्फ परफॉर्म नहीं कर रहे हैं; बल्कि हर कदम के साथ वो स्क्रीन पर छा रहे हैं। ये सिर्फ एक गाना नहीं है – ये एक पूरा महौल है जो आपको अपनी तरफ खींच लेगा और आप हर बीट को महसूस करेंगे। ‘भसड़ मचा’ को बोस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। इस ट्रैक को मीका सिंह, विशाल मिश्रा और ज्योतिका तंगरी ने अपनी आवाज से सजाया है। विशाल मिश्रा के कंपोज्ड किए गए गाने के बोल राज शेखर ने लिखे हैं।

रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी और जी स्टूडियोज व रॉय कपूर फिल्म्स निर्मित फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद की पिछली फिल्म पिछले साल वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थी। इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी में शाहिद की जोड़ी कृति सेनन के साथ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल