Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फेफड़ों में जमा पटाखों से निकला धुआं निकालने के 9 आसान तरीके

प्रदूषण के लिहाज से दिवाली सबसे ज्यादा मुश्किल वक्त होता है। पटाखों का धुआं और आतिशबाजी हवा में जहर घोलते हैं। पटाखों से निकला धुआं सीधे जाकर फेफड़ों को प्रभावित करता है। यही वजह है कि इन दिनों अधिकतर लोगों को सांस की तकलीफ, खांसी, वायुमार्ग में बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Oct 2022 11:49:19

फेफड़ों में जमा पटाखों से निकला धुआं निकालने के 9 आसान तरीके

प्रदूषण के लिहाज से दिवाली सबसे ज्यादा मुश्किल वक्त होता है। पटाखों का धुआं और आतिशबाजी हवा में जहर घोलते हैं। पटाखों से निकला धुआं सीधे जाकर फेफड़ों को प्रभावित करता है। यही वजह है कि इन दिनों अधिकतर लोगों को सांस की तकलीफ, खांसी, वायुमार्ग में बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप पहले से ही किसी सांस की बीमारी या अस्थमा जैसे रोगों से पीड़ित हैं, तो आपके लिए अपने फेफड़ों की हिफाजत करना और ज्यादा जरूरी हो जाता है। इससे पहले कि दिवाली का धुआं आपके फेफड़ों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा दे, आपको इनकी सफाई करनी बहुत जरूरी है। ऐसे में आप घर पर ही बिना दवाओं के फेफड़ों में जमा गंदा धुआं निकालकर उन्हें साफ और स्वच्छ बना सकते हैं।
lungs,lungs care tips,pollution in lungs,healthy lungs,clean lungs naturally,healthy living,Health tips,Health गर्म पानी की भाप

गर्म पानी की भाप लेना वायुमार्ग को खोलने के लिए सबसे बढ़िया और आसान तरीका है। इससे सांस लेने में सुधार तो होता ही है साथ ही फेफड़ों से बलगम को बाहर निकालने में भी मदद मिलती हैं। गर्म पानी का भाप लेने के लिए एक पतीले में पानी गर्म करना है और सिर के ऊपर एक तौलिया रखकर भाप लेनी है। lungs,lungs care tips,pollution in lungs,healthy lungs,clean lungs naturally,healthy living,Health tips,Health ग्रीन टी

ग्रीन टी में कई एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फेफड़ों में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये तत्व फेफड़ों के टिश्यू को धुएं के सांस लेने के हानिकारक प्रभावों से भी बचा सकते हैं। ऐसे में आपको रोजाना कम से कम 2 कप ग्रीन टी पीना चाहिए। lungs,lungs care tips,pollution in lungs,healthy lungs,clean lungs naturally,healthy living,Health tips,Health एंटी इंफ्लेमेटरी फूड खाएं

वायुमार्ग की सूजन सांस लेने में कठिनाई कर सकती है और छाती को भारी बना सकती है। फेफड़ों में जमा गंदगी को दूर करने के लिए आपको एंटी इंफ्लेमेटरी फूड (जैसे हल्दी, पत्तेदार साग, चेरी, ब्लूबेरी, जैतून, अखरोट, सेम और दाल) का सेवन बढ़ा देना चाहिए।
lungs,lungs care tips,pollution in lungs,healthy lungs,clean lungs naturally,healthy living,Health tips,Health व्यायाम करें

नियमित व्यायाम करने से आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। ऐसे में फेफड़ों में जमा गंदगी को दूर करने के लिए बढ़िया और कारगर तरीका कोई और नहीं है। नियमित व्यायाम करने से शरीर की सांस लेने की दर बढ़ जाती है और मांसपेशियों को ऑक्सीजन की अधिक आपूर्ति होती है।
lungs,lungs care tips,pollution in lungs,healthy lungs,clean lungs naturally,healthy living,Health tips,Health अदरक वाली चाय

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। अदरक शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही अदरक में पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और बीटा कैरोटीन पाए जाते हैं। इसके लिए फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए नियमित अदरक वाली चाय पीनी चाहिए। आप चाहे तो अदरक का जूस निकालकर उसे शहद के साथ सेवन कर सकते हैं। lungs,lungs care tips,pollution in lungs,healthy lungs,clean lungs naturally,healthy living,Health tips,Health दालचीनी वाली चाय पिएं

अदरक की तरह दालीचीनी भी फेफड़ों को साफ़ करने में अहम भूमिका निभाती है। इसका सेवन फेफड़ों को स्वस्थ और साफ़ रखता हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में दालीचीनी के एक छोटे टुकड़े को डालकर उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसका सेवन करें। lungs,lungs care tips,pollution in lungs,healthy lungs,clean lungs naturally,healthy living,Health tips,Health हल्दी पानी से गरारे करें

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो टॉक्सिन को फेफड़ों से बाहर करने में मदद करता है। साथ ही इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनसे सर्दी-खांसी और बलगम में आराम मिलते हैं। ऐसे में आप रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर गरारे करें। lungs,lungs care tips,pollution in lungs,healthy lungs,clean lungs naturally,healthy living,Health tips,Health मुलेठी की चाय

पटाखों से निकला धुआं आपके फेफड़ों के टिशू को नुकसान पहुंचाता है ऐसे में मुलेठी की चाय आपके फेफड़ों की रक्षा करती है। मुलेठी की चाय सांस और संक्रमण की परेशानी से निजात दिलाने में मदद करती है। इससे श्वसन प्रणाली भी बेहतर होती है। lungs,lungs care tips,pollution in lungs,healthy lungs,clean lungs naturally,healthy living,Health tips,Health विटामिन डी

विटामिन-डी फूड्स खाने से फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। विटामिन डी का सबसे अच्छा खाद्य स्रोत आमतौर पर पशु उत्पाद हैं, जैसे सैल्मन, सार्डिन और अंडे। आपको फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology