न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन उपायों को अपनाते हुए उम्र के साथ दिमाग भी करें मजबूत, दूसरों पर मोहताजी होगी कम

बढ़ती उम्र शारीरिक क्षमता को कम करने के साथ-साथ दिमाग को भी कमजोर करने लगती है। दिमाग की माँसपेशियाँ ढीली पड़ने लगती हैं जिस वजह से मस्तिष्क ठीक से काम नहीं कर पाता।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 23 Jun 2023 10:23:39

इन उपायों को अपनाते हुए उम्र के साथ दिमाग भी करें मजबूत, दूसरों पर मोहताजी होगी कम

बढ़ती उम्र शारीरिक क्षमता को कम करने के साथ-साथ दिमाग को भी कमजोर करने लगती है। दिमाग की माँसपेशियाँ ढीली पड़ने लगती हैं जिस वजह से मस्तिष्क ठीक से काम नहीं कर पाता। यदि समय रहते इसकी सेहत पर ध्यान न दिया जाए तो याददाश्त प्रभावित हो सकती है और अन्य शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए उम्र बढ़ने के साथ-साथ दिमाग की मांसपेशियों को लचीला बनाकर चुस्त-दुरुस्त रखें।

जब उम्र बढ़ती जाती है तो शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ इसे सक्रिय बनाए रखना बहुत जरूरी है। कुछ ऐसी गतिविधियाँ हैं जो इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।

strengthen mind with age,mind-boosting techniques,mental health tips for aging,cognitive enhancement strategies,brain exercises for seniors,mental agility exercises,enhancing memory in older adults,improving cognitive function in aging,maintaining mental sharpness in old age

संगीत सुनें या सीखें

विज्ञान भी इस तथ्य को स्वीकारता है कि खुशनुमा और मनपसंद संगीत हमारी रचनात्मक सोच और दिमाग की शक्ति को मजबूत करता है। इसलिए कुछ लोग माइनर सर्जरी के समय एनेस्थीसिया लेने के बजाय संगीत सुनना पसन्द करते हैं, जिससे उनका ध्यान सर्जरी के दर्द पर जा ही नहीं पाता। इसी प्रकार संगीत सीखने का अर्थ भी अपने दिमाग को कुछ नया याद रखने की चुनौती देने जैसा है, जिससे दिमाग की मांसपेशियाँ उत्तेजित हो जाती हैं।

strengthen mind with age,mind-boosting techniques,mental health tips for aging,cognitive enhancement strategies,brain exercises for seniors,mental agility exercises,enhancing memory in older adults,improving cognitive function in aging,maintaining mental sharpness in old age

सीखें कुछ नया

जिस तरह से हम अपने रोजमर्रा के काम करते हैं, वैसे ही हमारा दिमाग प्रोग्राम हो जाता है और उसी ढर्रे पर चलने लगता है। ऐसे में किसी भी नई गतिविधि या बदलाव को मस्तिष्क एक चुनौती के रूप में लेने लगता है, जिसका समाधान ढूंढ़ने में उसे सक्रिय होकर मेहनत करनी पड़ती है। किसी की मदद लेकर परिचित रास्तों से अलग किसी नए रास्ते पर चलना, खाना बनाना सीखना, कोई नई भाषा या नई कला सीखना आदि कुछ ऐसे ही काम हैं जो दिमाग की मांसपेशियों को सक्रिय बनाते हैं। इसके अलावा दिमाग में गणित के सवाल हल करना, कुछ याद करना या अपनी दैनिकचर्या में फेरबदल करना भी मस्तिष्क को सक्रिय रखने में बहुत कारगर है।

strengthen mind with age,mind-boosting techniques,mental health tips for aging,cognitive enhancement strategies,brain exercises for seniors,mental agility exercises,enhancing memory in older adults,improving cognitive function in aging,maintaining mental sharpness in old age

व्यायाम जरूरी है

एक शोध में पाया गया है कि रोजाना की गई सिर्फ दस मिनट की कसरत से ही हमारे दिमाग का वो हिस्सा सक्रिय हो जाता है जो नई बातें और चीजें याद रखने का कार्य करता है। इसी प्रकार कोई काम करने से पहले हल्का फुल्का व्यायाम भी दिमाग को उत्तेजित कर भरपूर सक्रिय कर देता है और आप ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। परन्तु इस उम्र में व्यायाम चिककत्सक की सलाह से ही करें। आपको कौन सा व्यायाम करना चाहिए, उनसे पूछ सकते हैं।

strengthen mind with age,mind-boosting techniques,mental health tips for aging,cognitive enhancement strategies,brain exercises for seniors,mental agility exercises,enhancing memory in older adults,improving cognitive function in aging,maintaining mental sharpness in old age

सीखें नए शब्द

कई शोध बताते हैं कि नए शब्द सीखना दिमाग की मांसपेशियों को सक्रिय बनाता है। वैसे तो हमारा मस्तिष्क तरंगों को ग्रहण कर उनके अनुसार काम करता है। लेकिन देखने और सुनने सम्बन्धी क्रियाकलापों के प्रसंस्करण के लिए शब्दावली की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में किसी भी नए शब्द का इस्तेमाल दिमाग को उसे समझने और याद रखने के लिए सक्रिय कर देता है। इसलिए पढ़ते समय नोटबुक अपने साथ रखें और नए शब्द उसमें लिखें और इन शब्दों को रोजाना की बातचीत में शामिल करें।

strengthen mind with age,mind-boosting techniques,mental health tips for aging,cognitive enhancement strategies,brain exercises for seniors,mental agility exercises,enhancing memory in older adults,improving cognitive function in aging,maintaining mental sharpness in old age

सन्तुलित आहार लें

पोषण की कमी हमारी शारीरिक क्षमताओं को घटाने के साथ-साथ मानसिक ऊर्जा को भी खत्म करने लगती है। इसलिए हमेशा सन्तुलित आहार का ही सेवन करना चाहिए। वैसे भी उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे पोषक तत्वों को ग्रहण करने की क्षमता भी प्रभावित होने लगती है। लिहाजा बढ़ती उम्र में खानपान सम्बन्धी आदतों में बदलाव लाना जरूरी हो जाता है। कम वसा युक्त आहार, कम कोलेस्ट्रॉल और उच्च एंटीऑक्सीडेंट वाला भोजन जैसे ताजा फल, सूखे मेवे, बेरीज, मौसमी सब्जियाँ, सीमित मात्रा में चॉकलेट और मसालों का सेवन मस्तिष्क की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

strengthen mind with age,mind-boosting techniques,mental health tips for aging,cognitive enhancement strategies,brain exercises for seniors,mental agility exercises,enhancing memory in older adults,improving cognitive function in aging,maintaining mental sharpness in old age

दोनों हाथों से काम करें

हमारे मस्तिष्क के दो हिस्से होते हैं जिन्हें राइट साइड ब्रेन और लेफ्ट साइड ब्रेन के नाम से जाना जाता है। कोई भी कार्य करते समय दिमाग का एक हिस्सा ही सक्रिय होता है, लेकिन दोनों हाथों से एक ही समय में दो अलग-अलग काम करने से दोनों हिस्से सक्रिय हो जाते हैं। मानसिक शक्ति बढ़ाने के लिए यह एक बेहद प्रभावशाली व्यायाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत