न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शारीरिक समस्याओं से निवारण दिला सकती हैं ये 8 योग मुद्राएं, दिनचर्या में करें शामिल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी योग मुद्राओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्द, तनाव और कई अन्य बीमारियां दूर करने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन मुद्राओं के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Jul 2022 2:18:27

शारीरिक समस्याओं से निवारण दिला सकती हैं ये 8 योग मुद्राएं, दिनचर्या में करें शामिल

वर्तमान समय की जीवनशैली में लोगों को आए दिन कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिन्हें दूर करने के लिए आपको अपने खानपान के साथ ही लाइफस्टाइल को भी सुधारने की जरूरत होती हैं। इसके लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में योग आसान या मुद्राओं को भी शामिल कर सकते हैं। मुद्राओं को मेडिटेशन भी कहा जाता है। योग के महत्व को अब पूरी दुनिया स्वीकार कर चुकी है और लोगों ने इसे अपनी दिनचर्या में उतारा हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी योग मुद्राओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्द, तनाव और कई अन्य बीमारियां दूर करने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन मुद्राओं के बारे में...

yoga poses to reduce physical body problems,healthy living,Health tips

वात नाशक मुद्रा

इस मुद्रा का अभ्यास करने के लिए तर्जनी और मध्यमा अंगुलियों को मोड़कर हथेली से मिलाएं और इनके ऊपर अंगूठा रखें। बाकी दोनों अंगुलियों को सीधा रखें। इस मुद्रा का अभ्यास दिन में सुबह के समय 45 मिनट के लिए करें। आप इसका अभ्यास दिन में 4-5 बार 10-10 मिनट के लिए कर सकते हैं। इस योग मुद्रा के अभ्यास से थकान दूर होती है, स्टेमिना बढ़ता है, मेमोरी अच्छी होती है, नींद अच्छी आती है, जोडों का दर्द, सीने में दर्द, पेट में दर्द, सिर में दर्द, दांत में दर्द और कान में दर्द आदि से आराम मिलता है। कब्ज और अधिक पसीना निकलने की परेशानी में राहत मिलती है।

yoga poses to reduce physical body problems,healthy living,Health tips

वरुण मुद्रा

वरुण मुद्रा को आप दिन में दो बार 15 मिनट के लिए कर सकते हैं। इस मुद्रा को करने के लिए आपको सबसे छोटी वाली उंगली या आखिरी उंगली को अंगूठे से मिलाना है और बाकि तीन उंगलियों को सीधा रखना है। इस मुद्रा को करने से कब्ज और ऐंठन की समस्या से निजात मिलता है। जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है उन्हें भी ये मुद्रा को अपनाना चाहिए। जोड़ों में दर्द, आर्थराइटिस, शरीर से दुर्गंध निकलना और स्वाद न आने की समस्या में मदद करती है।

yoga poses to reduce physical body problems,healthy living,Health tips

प्राण मुद्रा

प्राण मुद्रा करने के लिए आपको अंत की दो उंगलियों को अंगूठे से जोड़ना है। इस मुद्रा को आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। इस मुद्रा को करने से जीवन अवधि बढ़ती है इसलिए इसे प्राण मुद्रा का नाम दिया गया है। अगर आपका मन अस्थिर या डिप्रेशन है तो आपको इस मुद्रा को अपनाना चाहिए। जिन लोगों को ज्यादा आलस्य आता है उन्हें ये मुद्रा जरूर करनी चाहिए, इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

yoga poses to reduce physical body problems,healthy living,Health tips

वायु मुद्रा
वायु मुद्रा की मदद से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसके जरिए आप गैस की समस्या से भी निजात पा सकते हैं और चिंतामुक्त रह सकते हैं। शरीर में वायु तत्व को कम करता है। शरीर में बेचैनी और चिंता को कम करता है। हार्मोन और नर्व्स सिस्टम की अतिसक्रियता को कम करता है। गुस्सैल, हाइपरएक्टिव और कम एकाग्रता वालों के लिए अच्छा है। आप वायु मुद्रा को दिन में 2 बाद 10 मिनट के लिए कर सकते हैं। इस मुद्रा को करने के लिए दोनों हाथों की आखिरी 3 उंगलियों को मोड़कर बंद कर लें फिर अंगूठे और तर्जनी यानी अंगूठे के बगल वाली उंगली को जोड़ लें। आपको ऐसे उंगली को मोड़ना है और अंगूठे को उसके ऊपर रखकर मोड़ना है।

yoga poses to reduce physical body problems,healthy living,Health tips

पृथ्वी मुद्रा

पृथ्वी मुद्रा को करने के लिए तीसरी उंगली और अंगूठे को जोड़ लें और बाकि उंगलियों को सीधा रखें। इस मुद्रा को आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। इस मुद्रा को करके आप शरीर में कमजोरी की समस्या से बच सकते हैं। इस मुद्रा को करने से कार्य क्षमता भी बढ़ती है। यह मेटाबॉलिक या पाचन प्रक्रिया और शरीर के तापमान को नियमित करती है। शरीर में मजबूती, चैतन्यता और शक्ति का संचार करती है।

yoga poses to reduce physical body problems,healthy living,Health tips

अपान मुद्रा

आप अपान मुद्रा का इस्तेमाल कब्ज, बवासीर जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। इसके अभ्यास से दांतों के दोष दूर रहते हैं और हृदय शक्तिशाली बनता है। कब्ज दूर होती है और शरीर की नाड़ियां शुद्ध होती हैं। सबसे पहले ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं। दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और अपनी कमर और रीढ़ को सीधा रखें। अब अपनी मध्यमा और अनामिका अंगुलियों को अंगूठे के अग्रभाग पर मिलाएं और दबाएं। इस दौरान आपकी तर्जनी और कनिष्ठा अंगुली सीधी रहेंगी। इस मुद्रा में 48 मिनट के लिए रहें। आप इसे 16-16 मिनट के लिए दिन में तीन बार अभ्यास कर सकते हैं।

yoga poses to reduce physical body problems,healthy living,Health tips

शून्य मुद्रा

मध्यमा अंगुली के पहले पोर को अंगूठे के बेस पर रखें और अंगूठा अंगुली के ऊपर रहेगा। किसी भी किस्म की असुविधा या दर्द अनुभव होने पर शून्य मुद्रा का अभ्यास न करें। इस मुद्रा को आप रोजाना 5 से 10 मिनट के लिए दो बार करें। इस मुद्रा को आपको दोनों हाथों से करना है। जिन लोगों के कान में किसी कारण से दर्द होता है उन्हें ये मुद्रा करनी चाहिए। अगर आप मानसिक समस्या से गुजर रहे हैं या शरीर में सुस्ती है तो भी ये मुद्रा फायदेमंद मानी जाती है।

yoga poses to reduce physical body problems,healthy living,Health tips

लिंग मुद्रा

लिंग मुदा को करने से गले में खराश की समस्या दूर होती है, इस मुद्रा को करने से रेस्पिरेटरी ऑर्गन ठीक रहते हैं और शरीर में गर्मी को प्रोत्साहन मिलता है। इस मुद्रा को करने के लिए आपको दोनों हाथों का इस्तेमाल करना है। लिंग मुद्रा बनाने के लिए दोनों हाथों की सभी उंगलियों को जोड़ लें, अब सीधे हाथ के अंगूठे को उल्टे हाथ के अंगूठे के निचछे भाग पर रखें और उल्टे हाथ के अंगूठे को ऊपर आसमान की ओर उठा लें। इस मुद्रा में 2 मिनट तक रहें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग