न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंडे नहीं खाते हैं तो इन 8 शाकाहारी चीजों से करें शरीर में प्रोटीन की भरपाई

कई तरह के फलों-सब्जियों को भी आहार में शामिल करके आप प्रोटीन ले सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं वेजिटेरियन्स के लिए कई फूड्स जो हाई प्रोटीन कैरी करते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 2:33:47

अंडे नहीं खाते हैं तो इन 8 शाकाहारी चीजों से करें शरीर में प्रोटीन की भरपाई

स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी हैं कि शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो। इन पोषक तत्वों में से एक जरूरी तत्व हैं प्रोटीन जो मांसपेशियों के निर्माण के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यों में मदद करता है। अक्सर लोगों को कहते हुए देखा गया हैं कि शरीर में प्रोटीन की भरपाई करने के लिए अंडे या मांस पर आधारित खाद्य पदार्थ खाने की जरूरत पड़ेगी। जबकि ऐसा नहीं हैं क्योंकि कई शाकाहारी आहार ऐसे हैं जो प्रोटीन से भरपूर हैं। कई तरह के फलों-सब्जियों को भी आहार में शामिल करके आप प्रोटीन ले सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं वेजिटेरियन्स के लिए कई फूड्स जो हाई प्रोटीन कैरी करते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

foods to fulfill protein intake,healthy living,Health tips

सोयाबीन्स

सोया प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। सोया प्रोटीन से तो भरा होता ही है इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी अच्छी मात्रा में होते हैं। इसमें फैट कम होता है जिससे यह वजन घटाने के आहार के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है।

foods to fulfill protein intake,healthy living,Health tips

सफेद चने (छोले)

शाकाहारी लोगों के लिए आहार में सफेद चने को शामिल करना विशेष लाभदायक माना जाता है। 100 ग्राम छोले से 19 ग्राम प्रोटीन की प्राप्ति की जा सकती है। पौधों पर आधारित यह खाद्य पदार्थ आपके लिए प्रोटीन की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति कर सकता है। प्रोटीन के अलावा सफेद चने में करीब 12 ग्राम फाइबर होता है जो आपके पाचन को दुरुस्त रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सफेद के साथ काले चने भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत माने जाते हैं, इसका अंकुरण करके सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है।

foods to fulfill protein intake,healthy living,Health tips

दाल

सभी तरह के दाल में हाई प्रोटीन पाया जाता है। अगर एक इंसान 18 ग्राम दाल रोज अपने डाइट में शामिल करे तो यह उसके शरीर में प्रोटीन की जरूरत को आसानी से पूरा करता है। यही नहीं, दाल में कई न्यूट्रिशनल वैल्यू भी होते हैं। उदाहरण के तौर पर, यह हमारी दिन भर की जरूरत के हिसाब से 50 प्रतिशत फाइबर की जरूरत को पूरा करता है। यह हमारी आंतों में मौजूद कोलोन में गुड बैक्टीरिया को हेल्दी रखता है जिससे आंतें हेल्दी बनी रहती हैं। इसमें मैग्नेशियम और आयरन भी भरपूर होता है। यह कई हेल्थ प्रॉब्लम को भी दूर रखता है।

foods to fulfill protein intake,healthy living,Health tips

मूंगफली और कई तरह की बीन्स

मूंगफली, राजमां आदि हाई प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स हैं। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेड, फाइबर, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैंग्नीज, कैल्शियम आदि मौजूद होते हैं। कई शोधों में पाया गया है कि अलग अलग तरह के बीन्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल लेवल भी ठीक रहता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स औेर कई प्लांट बेनेफिशियल कॉम्पोनेंट्स मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

foods to fulfill protein intake,healthy living,Health tips

हरी मटर

सर्दियों में हरी मटर बहुतायत मात्रा में उपलब्ध होती है। ये न सिर्फ आपके लिए पसंदीदा सब्जी हो सकती है, साथ ही शाकाहारी लोगों के लिए इसे प्रोटीन का अच्छा स्रोत भी माना जाता है। प्रोटीन के अलावा हरी मटर फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो कई बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं। हरे मटर का सेवन करना आपकी सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।

foods to fulfill protein intake,healthy living,Health tips

पनीर

बता दें कि पनीर में प्रोटीन का जैविक मूल्य 80 से 86 प्रतिशत तक होता है। इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जो वेजिटेरियन डाइट को रिच करने में सहायक है। अगर इंसान रोज 40 ग्राम पनीर का सेवन करता है तो उसे 7।54 gm प्रोटीन की आपूर्ति आसानी से पूरी हो जाती है।

foods to fulfill protein intake,healthy living,Health tips

बादाम और अन्य नट्स

शरीर के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए दैनिक रूप से मुट्ठी भर सूखे मेवों के सेवन की सलाह दी जाती है। इसमें भी बादाम खाना आपके लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। बादाम प्रोटीन, स्वस्थ वसा, विटामिन-ई और एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत हैं। बादाम को छिलके सहित खाकर ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं। बादाम के अलावा काजू, अखरोट से भी प्रोटीन की प्राप्ति की जा सकती है। आहार में सूखे मेवों को जरूर शामिल करने की आदत बनाएं।

foods to fulfill protein intake,healthy living,Health tips

चिया सीड्स

चिया सीड्स को आप स्मूदी, दही और सलाद के साथ आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोटीन का अच्छा सोर्स होने के साथ साथ इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन और सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!