न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन घटाने के लिए जिम जाना नहीं हैं जरूरी, घर पर ही करें ये 8 एक्सरसाइज

इन्हें आप घर पर करके भी अपना वजन घटा सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपके शरीर की बनावट सुधारकर डील-डौल मजबूत करती हैं। इनसे आप लटकती तोंद और बैली फैट से निजात पा सकते हैं। आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 3:56:09

वजन घटाने के लिए जिम जाना नहीं हैं जरूरी, घर पर ही करें ये 8 एक्सरसाइज

कोरोना के बाद से ही लोगों को घर बैठे लैपटॉप पर काम करने की आदत हो गई हैं जिस कारण से उनका बाहर घूमना-फिरना और किसी प्रकार का शारीरिक एक्टिविटी बंद हो गई हैं। इसके परिणाम स्वरूप लोगों का वजन और मोटापा बढ़ते हुए दिखाई दे रहा हैं। सभी इस वजन को घटाने के लिए जिम में हैवी एक्सरसाइज या वर्कआउट करने के बारे में सोचते हैं। लेकिन शुरुआत तो आप घर से भी कर सकते हैं। जी हां, कुछ एक्सरसाइज ऐसी हैं जिसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं हैं, इन्हें आप घर पर करके भी अपना वजन घटा सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपके शरीर की बनावट सुधारकर डील-डौल मजबूत करती हैं। इनसे आप लटकती तोंद और बैली फैट से निजात पा सकते हैं। आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

वजन घटाने के लिए जिम जाना नहीं हैं जरूरी, घर पर ही करें ये 8 एक्सरसाइज

रनिंग और वॉकिंग

एक बहुत ही सरल कार्डियो व्यायाम जो आपको पेट की चर्बी कम करने और फिट रहने में मदद करता है वो है रनिंग और वॉकिंग। अगर आप अतिरिक्त वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो रोजाना तीस मिनट के लिए भी तेज चलें या रनिंग करें। ये पेट के आसपास की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह आपके चयापचय और हृदय गति पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। रनिंग फैट बर्न करने में फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, इसके अलावा इसे रेगुलर करने से शरीर के अन्य क्षेत्रों से फैट को कम करने में मदद मिलती है।

वजन घटाने के लिए जिम जाना नहीं हैं जरूरी, घर पर ही करें ये 8 एक्सरसाइज

जंपिंग जैक एक्सरसाइज

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो घर पर ही जंपिंग जैक एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। जंपिंग जैक एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो मसल्स को मजबूत बनाती है। वजन घटाने में मदद करती है और हृदय के लिए भी अच्छी होती है। इसके लिए आप एक जगह पर खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को ऊपर उठाते हुए कूदें और पैरों को फैला लें। फिर हाथों को नीचे लाएं, पैरों को भी आपस में जोड़ लें। आप इस एक्सरसाइज को 10 मिनट तक कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए जिम जाना नहीं हैं जरूरी, घर पर ही करें ये 8 एक्सरसाइज

पुश-अप्स

बॉडीवेट एक्सरसाइज में पुश-अप्स का नाम आना स्वाभाविक है। ये एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो आपके हाथ (बाइसेप्स और ट्राइसेप्स), सीने, कंधे, कमर और पेट पर प्रभाव डालकर उन्हें मजबूत और मस्कुलर बनाती है। इसके अलग-अलग वैरिएशन से अलग-अलग मसल्स को टारगेट किया जा सकता है।

वजन घटाने के लिए जिम जाना नहीं हैं जरूरी, घर पर ही करें ये 8 एक्सरसाइज

प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक एक्सरसाइज भी आपका वजन घटाने में मदद कर सकती है। अगर आप एक पुरुष है और वजन घटाना चाहते हैं, तो इस एक्सरसाइज को घर पर ही कर सकते हैं। इसे करने से वजन कम होता है, साथ ही कंधे, हाथों और पीठ की मसल्स भी मजबूत बनती हैं। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब अपनी हथेलियों को कंधों के साथ में रखें और कोहनी से मोड़ते हुए 90 डिग्री का कोण बना लें। हथेलियों पर दबाव डालते हुए अपने पूरे शरीर को ऊपर उठाएं। पैरों की उंगुलियों को जमीन पर ही रहने दें

वजन घटाने के लिए जिम जाना नहीं हैं जरूरी, घर पर ही करें ये 8 एक्सरसाइज

स्किपिंग

बैली फैट घटाने के लिए आपको सबसे पहले विसरल फैट पचाने पर ध्यान देना होगा। इसके लिए फैट वाली मांसपेशियों पर जोर डालने के अलावा मेटाबोलिज्म को भी तेज करना होगा। इसमें स्किपिंग अर्थात रस्सी कूदना आपकी मदद कर सकता है। ये एक प्रकार की हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) एक्सरसाइज की तरह काम करता है और बिना डाइट के पेट की चर्बी कम करने और आपके पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।

वजन घटाने के लिए जिम जाना नहीं हैं जरूरी, घर पर ही करें ये 8 एक्सरसाइज

क्रॉस क्रंच

क्रॉस क्रंच एक्सरसाइज की प्रैक्टिस घर पर भी आसानी से की जा सकती है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो इसकी प्रैक्टिस रोजाना कर सकते हैं। क्रॉस क्रंच करने से कोर मसल्स और पेट की मसल्स मजबूत बनती हैं। साथ ही वजन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और तलवे को जमीन पर ही रहने दें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को सिर पर पीछे की तरफ लगाएं। अब अपने कमर से ऊपर के शरीर को दाएं पैर की तरफ स्ट्रेच करें। इस एक्सरसाइज को 8-10 मिनट रोजाना करने से वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

वजन घटाने के लिए जिम जाना नहीं हैं जरूरी, घर पर ही करें ये 8 एक्सरसाइज

पुल-अप्स

कमर, कंधे, बाइसेप्स और पेट के लिए पुल-अप्स का अभ्यास करना चाहिए। इसका अभ्यास पेट की मसल्स को भी टोन करने में मदद करता है और आप मस्कुलर कंधे और कमर के मालिक बन सकते हैं। अपने बॉडीवेट वर्कआउट में आप पुल-अप्स को बड़ी आसानी से शामिल कर सकते हैं। बस इसके लिए किसी रोड या पकड़ने लायक जगह की जरूरत होगी।

वजन घटाने के लिए जिम जाना नहीं हैं जरूरी, घर पर ही करें ये 8 एक्सरसाइज

स्क्वाट्स एक्सरसाइज

घर आप स्क्वाट्स एक्सरसाइज भी आसानी से की जा सकती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपने रूटीन में स्क्वाट्स एक्सरसाइज भी शामिल कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस से आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। स्क्वाट्स लगाने के लिए आप पैरों के बीच थोड़ी दूर बनाकर खड़े हो जाएं। अब अपने पैरों को घुटनों से थोड़ा मोड़ें। इस अवस्था में आपको ऐसा लगना चाहिए कि आप कुर्सी में बैठे हैं। इस अवस्था में थोड़ी देर रुकें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। आप इसे 5-7 बार कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा