Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं नवरात्रि के व्रत, ये 7 आहार करेंगे शरीर में प्रोटीन की भरपाई

हम आपको आज कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन व्रत के दौरान आपके भोजन में प्रोटीन की कमी को दूर करने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Apr 2022 8:43:27

क्या आप भी कर रहे हैं नवरात्रि के व्रत, ये 7 आहार करेंगे शरीर में प्रोटीन की भरपाई

मातारानी का पावन पर्व नवरात्रि जारी हैं जिसमें कई भक्त आस्था दिखाते हुए पूरे नौ दिन तक व्रत-उपवास करते हैं। इस दौरान कई लोग एक समय का आहार ग्रहण करते हैं। गर्मियों के इन दिनों में शरीर में एनर्जी बनी रहे, इसके लिए जरूरी हैं कि आप अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें जो प्रोटीन से भरपूर हो और आपको ऊर्जा प्रदान करें। अपनी फिटनेस के प्रति सचेत रहने वाले लोगों को इन दिनों प्रोटीन की कमी का सामना करना पड़ता है, जो चिंता का कारण है। दरअसल, व्रत के दिनों उनके पास प्रोटीन के विकल्प बहुत सीमित होते हैं। हम आपको आज कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन व्रत के दौरान आपके भोजन में प्रोटीन की कमी को दूर करने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में...
foods to fulfill protein needs,healthy living,Health tips सूखे मेवे

सूखे मेवे एक ऐसा हेल्दी ऑप्शन है, जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और अनसैचुरेटेड जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित शोध के अनुसार, बादाम और अखरोट जैसे नट्स में अच्छी मात्रा में वेजिटेबल प्रोटीन, डायट्री फाइबर और विटामिन बी-6 होता है। ऐसे में सूखे मेवे न केवल आपको उपवास के दौरान प्रोटीन दे सकते हैं, बल्कि यह आपको भोजन के बीच में भरा हुआ महसूस कराएंगे। व्रत के दिनों में आप अपने आहार में मुठ्ठभर मेवे खा सकते हैं। foods to fulfill protein needs,healthy living,Health tips दूध

व्रत के दौरान दूध का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप शाकाहारी हैं तो व्रत के अलावा सामान्य दिनों में भी शरीर में प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए दूध को डाइट में जरूर शामिल करें। व्रत में आप दूध को कई तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

foods to fulfill protein needs,healthy living,Health tips फलियां

बीन्स, दाल, छोले और सोयाबीन जैसे फलियों में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये फोलेट, मैग्नीशियम और पोटेशियम का भी बेहतरीन स्त्रोत है। फलियों के ये गुण दिल के स्वास्थ्य और मांसपशियों के निर्माण को बढ़ावा देते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो सूजन को कम करने के साथ फिजिकल फिटनेस को बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं उपवास के दिनों में कमजोरी और थकावट का अनुभव करने वाले लोग अगर फलियां खाएं, तो ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है। आप राजगिरा के आटे में मूंगदाल का उपयोग करके पराठा बना सकते हैं। foods to fulfill protein needs,healthy living,Health tips कुट्टू का आटा

व्रत में कुट्टू का आटा एक प्रमुख खाद्य पदार्थ है जिसका लोग खूब सेवन करते हैं। कुट्टू का आटा प्रोटीन का एक अच्छ सोर्स है। व्रत के दौरान आप कुट्टू के आटे की कई डिशेज बना सकते हैं। कुट्टू के आटे की पूरी या कुट्टू का डोसा व्रत में खाया जाता है।

foods to fulfill protein needs,healthy living,Health tips साबूदाना

व्रत में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक प्रमुख खाद्य पदार्थ साबूदाना है जिसका सेवन बहुत से लोग व्रत या उपवास के दौरान करते हैं। साबूदाना प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और यह हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। व्रत के दौरान प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा का सेवन करने के विकल्प कम होते हैं और ऐसे में साबूदाने का कई तरीके से सेवन कर सकते हैं। साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना टिक्की और साबूदाने की खीर का सेवन व्रत में बहुत फायदेमंद होता है। foods to fulfill protein needs,healthy living,Health tips पनीर

व्रत के दिनों में पनीर सबसे ज्यादा ताकत देता है। इसमें प्रोटीन के साथ कैल्शियम भी बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आमतौर पर 100 ग्राम पनीर में 18।3 ग्राम प्रोटीन और 208 मिग्रा कैल्शियम होता है। इसके अलावा यह विटामिन बी से भी भरपूर है, जो हड्डियों और कार्टिलेज के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। कुल मिलाकर पनीर को अपने आहार में शामिल करने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो जाएगी।

foods to fulfill protein needs,healthy living,Health tips ग्रीक दही

व्रत के दौरान आप दही का सेवन कर सकते हैं लेकिन अगर आप शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करना चाहते हैं तो आपके लिए व्रत में ग्रीक दही का सेवन बहुत फायदेमंद होगा। ग्रीक दही में सामान्य दही की तुलना में प्रोटीन का मात्रा अधिक होती है और आप व्रत में इसका आसानी से सेवन भी कर सकते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें ड्राई फ्रूट्स या शहद आदि मिला सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology