न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धूप के अलावा इन 10 आहार से भी की जा सकती हैं विटामिन D की भरपाई, करें डाइट में शामिल

। ऐसे में आपको विटामिन D की भरपाई के लिए अन्य स्त्रोत की जरूरत पड़ती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको विटामिन D युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से शरीर में विटामिन D की कमी नहीं होगी। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Feb 2023 2:39:00

धूप के अलावा इन 10 आहार से भी की जा सकती हैं विटामिन D की भरपाई, करें डाइट में शामिल

शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन D हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। विटामिन D की कमी के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन D का सबसे अच्छा स्त्रोत धूप माना जाता हैं। लेकिन आजकल की व्यस्त जीवनशैली के चलते लोग धूप में ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं। ऐसे में आपको विटामिन D की भरपाई के लिए अन्य स्त्रोत की जरूरत पड़ती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको विटामिन D युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से शरीर में विटामिन D की कमी नहीं होगी। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

superfoods rich in vitamin d,healthy living,Health tips

साल्मन

साल्मन फिश को विटामिन डी का एक अच्छा स्त्रोत माना गया है। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड ऐसे अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं तो साल्मन का सेवन करना आपके लिए एक अच्छा विचार हो सकता है। मछली में विटामिन ई और बी12 भी पाया जाता है।

superfoods rich in vitamin d,healthy living,Health tips

साबुत अनाज

विटामिन डी की कमी को कैसे पूरा करें, इसका एक जवाब साबुत अनाज भी हो सकता है। ग्रेन्स में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप खाने में गेंहू, जौ और दूसरे अनाज शामिल कर सकते हैं। साबुत अनाज खाने से शरीर को फाइबर और दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं।

superfoods rich in vitamin d,healthy living,Health tips

दूध

दूध को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते हैं। साथ ही दूध को एक संपूर्ण आहार माना जा सकता है। इसमें सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, वसा और गुड कार्ब्स भी पाए जाते हैं। अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है, तो आप दूध की जगह छाछ या स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको काफी लाभ मिल सकता है।

superfoods rich in vitamin d,healthy living,Health tips

ओट्स

अगर आप नाश्ते में ओट्स पसंद करते हैं तो ये विटामिन डी का अच्छा सोर्स हो सकता है। ओट्स में विटामिन डी होता है। आप खाने में किसी भी वक्त ओट्स का इस्तेमाल जरूर करें। ओट्स फाइबर से भरपूर और पचाने में आसान होता है।

superfoods rich in vitamin d,healthy living,Health tips

मशरूम

अगर आप वेजिटेरियन हैं और फिश नहीं खाते हैं तो ऐसे में आप मशरूम को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। मशरूम में विटामिन बी1, बी2, बी5, विटामिन सी और मैग्नेशियम काफी पाया जाता है। यह विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है और इससे आपको पोटेशियम भी मिलता है। हालांकि, अलग-अलग तरह के मशरूम जैसे शिटेक, पोर्टोबेलो, मोरेल और चेंटरेल में विटामिन डी लेवल अलग होता है।

superfoods rich in vitamin d,healthy living,Health tips

अंडे की जर्दी

आप अगर नॉनवेजिटेरियन हैं और विटामिन D की कमी से जूझ रहे हैं तो अंडा खाकर इस कमी को बहुत हद तक दूर कर सकते हैं। अक्सर लोग एग व्हाइट खाकर उसका यॉक ऐसे ही छोड़ देते हैं। जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। अंडे की जर्दी में विटामिन डी पाया जाता है। अंडे में आपके सभी आवश्यक अमीनो एसिड भी होते हैं और ये कोलीन और हेल्दी फैट्स का एक बड़ा स्रोत हैं। इसलिए, हमेशा फ्री-रेंज या पेस्टर्ड अंडे चुनें, क्योंकि उनमें 4 से 6 गुना अधिक विटामिन डी होता है।

superfoods rich in vitamin d,healthy living,Health tips

केल

केल एक पत्तेदार सब्जी है और इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन बी और डी का भी एक अच्छा स्रोत है। यह आपके मस्तिष्क के विकास में मदद करता है और साथ ही साथ इससे प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है। केल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर को कई मायनों में लाभ पहुंचाते हैं।

superfoods rich in vitamin d,healthy living,Health tips

सोया प्रोडक्ट्स

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सोया प्रोडक्ट्स, जैसे – टोफू, सोया मिल्क और सोया योगर्ट का इस्तेमाल करना भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इन प्रोडक्ट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है। शाकाहारी लोग इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर विटामिन डी की कमी को पूरा सकते हैं।

superfoods rich in vitamin d,healthy living,Health tips

ऑरेज जूस

विटामिन डी वाले फलों के नाम की बात करें, तो संतरे का नाम जरूर आता है। एक गिलास संतरे का जूस पीने से आपके शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी नहीं होती है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर के इम्यून सिस्टम काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसे आप फल के रूप में और जूस के रूप में पी सकते हैं। गर्मियों के दिनों में ये काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

superfoods rich in vitamin d,healthy living,Health tips

दही

दूध से बना दही गर्मियों के लिए सबसे अच्छा आहार में से एक होता है। दही के सेवन से आपके शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और शरीर हाइड्रेट भी रहता है। दूध से बनने वाले दही में भी इसकी मात्रा का पाया जाना लाजमी है। खास यह है कि दूध के मुकाबले दही इस खास विटामिन की कमी को पूरा करने की अधिक क्षमता रखता है। इस कारण दही के फायदे भी विटामिन डी के स्रोत के रूप में उपयोग में लाए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका