न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैशन टिप्स : इंटरव्यू के दौरान क्या पहनें और क्या नहीं एक बार जरुर जान लें...

किसी भी नौकरी को पाने की आखिरी सीढ़ी है इंटरव्यू। 15 से 20 मिनट का समय या तो आपका इंप्रेशन बना सकता है या बिगाड़ सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 29 Oct 2017 10:32:19

फैशन टिप्स : इंटरव्यू के दौरान क्या पहनें और क्या नहीं एक बार जरुर जान लें...

किसी भी नौकरी को पाने की आखिरी सीढ़ी है इंटरव्यू। 15 से 20 मिनट का समय या तो आपका इंप्रेशन बना सकता है या बिगाड़ सकता है। यह पल आपके कपड़ो, बॉडी लैंग्वेज, मैनर्स और तो और कपड़ों के रंग पर भी निर्भर करता है। वो कहते हैं न हर रंग कुछ कहता है तो आप अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो यह खबर आपकी मदद कर सकती है। इंटरव्यू के दौरान क्या पहनें और क्या नहीं, इसे लेकर आपके मन में अनेक सवाल उठते होंगे। किसी भी इंटरव्यू के दौरान साक्षात्कारकर्ता की नजर सबसे पहले उम्मीदवार द्वारा पहने गए कपड़ों पर जाती है। इसलिए यह कहना गलत न होगा कि एक बेहतर नौकरी हासिल करने में इस बात की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है कि आपने साक्षात्कार के समय कैसे कपड़े पहने हैं। तो हम बताते हैं आपको कि किस तरह के कपड़ों का चुनाव आपके लिए सही रहेगा जॉब इंटरव्यू के लिए।

* नौकरी के अनुसार करें कपड़ों का चुनाव :

कैम्पस प्लेसमेंट के दौरान कोई भी कपड़ा पहना जा सकता है, क्योंकि इंटरव्यूअर को पता होता है कि कॉलेज लाइफ के दौरान स्टूडेंट कैसे कपड़े पहनते हैं। इसलिए बनावटी कपड़े न पहनें। आमतौर पर सरकारी नौकरी के लिए हो रहे इंटरव्यू के दौरान फॉर्मल कपड़े पहनें।

* कलर का सही चुनाव :

ब्लू, खासकर नेवी ब्लू इंटरव्यू के लिए बेस्ट माना जाता है। यह शांत, स्थिरता, सच्चाई, विश्वास और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इसके अलावा गहरा रंग अधिकार का भी प्रतीक होता है जो कि एक साक्षात्कारकर्ता के सामने आपकी अच्छी छवि बना सकता है। इंटरव्यू में पहना जाने वाला ग्रे दूसरा सबसे लोकप्रिय रंग माना जाता है। यह एक पॉवरफुल लुक देता है। सबसे मजेदार बात यह है कि ग्रे रंग साक्षात्कारकर्ता का ध्यान भंग नहीं करता बल्कि वह आपकी बातों को और आपके बॉडी लैंग्वेज को ध्यान से देखता हैं।

फैशन टिप्स : इंटरव्यू के दौरान क्या पहनें और क्या नहीं एक बार जरुर जान लें...

* कमीज का चुनाव :

अगर आपको आधी बांहों की कमीज पहनने में आरामदायक लगती है तो वही पहनें, लेकिन पूरी बाहों की शर्ट पहनने के बाद उसे मोड़ें नहीं। यह खराब इम्प्रेशन छोड़ता है।

* पर्सनेलिटी के अनुसार करें कपड़ों का चुनाव :

आपको अपने रंग-रूप और पर्सनेलिटी के हिसाब से कपड़ों का चयन करना चाहिए। यदि आपका रंग गहरा है तो आप सफेद ड्रेस से परहेज ही करें, लेकिन, आप सफेद शेड को अपना सकते हैं। यह आपको ग्रेसफुल बनाएगी। महिलाएं साड़ी पहनें तो अच्छा इम्प्रेशन रहेगा।

* कपड़ों और एक्सेसरीज का कॉम्बिनेशन :

एक्सेसरीज का सही कॉम्बिनेशन होना जरूरी है। अगर आपकी बेल्ट ब्लैक कलर की है तो जूते और मोजे भी उसी कलर के होने चाहिए। हो सके तो घड़ी के फीते का कलर भी वैसा ही रखें। उंगलियों में अंगूठी या कलाई में बैंड पहनने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री