Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान से होगा हर्शिल शाह का धमाकेदार डेब्यू, जानिए कौन हैं ये न्यूकमर?

हर्शिल शाह का चेहरा अभी तक ऑफिशियल रूप से सामने नहीं आया है और न ही उनके किरदार का खुलासा किया गया है। लेकिन ये तय है कि उन्हें ‘बैटल ऑफ गलवान’ में एक अहम भूमिका निभाने का मौका मिला है, जो उनके लिए बॉलीवुड में एक बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 8:21:49

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान से होगा हर्शिल शाह का धमाकेदार डेब्यू, जानिए कौन हैं ये न्यूकमर?

बॉलीवुड में एक नई शुरुआत होने जा रही है और इस बार मौका मिला है एक नए चेहरे—हर्शिल शाह—को, जो सुपरस्टार सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री करने जा रहे हैं। फिल्म है ‘बैटल ऑफ गलवान’, जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं अपूर्व लाखिया और जो भारत-चीन के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें सलमान खान के इंटेंस लुक ने फैंस को चौंका दिया, लेकिन उसी के साथ एक और नाम भी चर्चा में आया—हर्शिल शाह।

कौन हैं हर्शिल शाह?


हर्शिल शाह का चेहरा अभी तक ऑफिशियल रूप से सामने नहीं आया है और न ही उनके किरदार का खुलासा किया गया है। लेकिन ये तय है कि उन्हें ‘बैटल ऑफ गलवान’ में एक अहम भूमिका निभाने का मौका मिला है, जो उनके लिए बॉलीवुड में एक बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है।

हर्शिल एक्टिंग के शौकीन रहे हैं और उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट से एक्टिंग में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा वे डांस में भी ट्रेंड हैं और परफॉर्मिंग आर्ट्स की गहरी समझ रखते हैं।

ऐड से लेकर वेब तक, फिर सलमान खान की फिल्म तक का सफर

हर्शिल ने अपने करियर की शुरुआत कमर्शियल ऐड फिल्मों से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) के तौर पर कदम रखा और ‘पीके’ और ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों में बैकएंड में काम किया।

बाद में वह जियो के IPL कैंपेन 'धन धना धन' का भी हिस्सा रहे, जिसने उन्हें डिजिटल और क्रिएटिव वर्ल्ड में एक्सपोजर दिया। एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने ZEE5 की वेब सीरीज ‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड’ से की, जिसमें वे धर्मेंद्र, नसीरुद्दीन शाह, जरीना वहाब और अदिति राव हैदरी जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ नजर आए। हर्शिल ने खासतौर पर नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने को अपने लिए एक उपलब्धि बताया था।

सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ा मौका

अब हर्शिल को सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में कास्ट किया गया है, जिसे वे खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके कन्फर्म कर चुके हैं। हालांकि उनका लुक अभी सामने नहीं आया है, लेकिन एक्टर के लिए यह करियर डिफाइनिंग ब्रेक माना जा रहा है।

फिल्म का मोशन पोस्टर पहले ही चर्चा में आ चुका है, जिसमें सलमान खून से लथपथ एक सोल्जर के रूप में नजर आते हैं। यह फिल्म गलवान घाटी के उस बहुचर्चित संघर्ष को लेकर है जिसने देशभर में देशभक्ति की लहर जगा दी थी।

सलमान खान के लिए भी है बड़ी चुनौती

जहां हर्शिल के लिए यह डेब्यू है, वहीं सलमान खान के लिए भी यह फिल्म बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्मों को दर्शकों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसा पहले मिलता था। हाल ही में ईद 2025 पर रिलीज हुई ‘सिकंदर’ भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर सकी थी। ऐसे में ‘बैटल ऑफ गलवान’ से न सिर्फ हर्शिल शाह की उम्मीदें जुड़ी हैं, बल्कि सलमान के करियर को फिर से ट्रैक पर लाने की भी चुनौती है।

हर्शिल शाह उन नए चेहरों में से हैं जो बॉलीवुड में न केवल प्रशिक्षित बल्कि अनुभव-संपन्न होकर आ रहे हैं। वे अभिनय, निर्देशन, डिजिटल मीडिया और थिएटर की पूरी समझ के साथ इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं, और वह भी सलमान खान के साथ। 'बैटल ऑफ गलवान' उनके लिए एक टेस्टिंग ग्राउंड होगा, जिससे यह तय होगा कि वे नए दौर के स्टार बनने की दिशा में कितनी तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका