न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्रांत ने इस बात के लिए किया दीपिका का सपोर्ट, इस मशहूर एक्ट्रेस ने 14 साल बाद दिए वापसी के संकेत

कुछ समय पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 8:25:40

2 News : विक्रांत ने इस बात के लिए किया दीपिका का सपोर्ट, इस मशहूर एक्ट्रेस ने 14 साल बाद दिए वापसी के संकेत

कुछ समय पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी थी। इसमें उनकी जोड़ी प्रभास के साथ बनती। दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया गया है। यूं तो दीपिका के फिल्म छोड़ने के पीछे कई कारण थे, लेकिन इनमें से एक प्रमुख वजह ये बताई गई कि वह 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी की मांग कर रही थीं। काजोल और अजय देवगन सहित कई स्टार दीपिका की इस बात का समर्थन कर चुके हैं। अब विक्रांत मैसी ने इस मुद्दे पर अपनी रिएक्शन दी है।

विक्रांत साल 2020 में आई फिल्म ‘छपाक’ में दीपिका के साथ काम कर चुके हैं। विक्रांत ने दीपिका का सपोर्ट किया और कहा कि आने वाले समय में वे भी ऐसा कुछ कर सकते हैं। विक्रांत ने फर्स्टपोस्ट के साथ बातचीत में कहा कि मैं खुद भी ऐसा करने वाला हूं जल्दी। हो सकता है आने वाले सालों में। मैं बाहर जाना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि हम कोलैब्रेट कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ 8 घंटे काम करूंगा। लेकिन इसके साथ ही यह एक चॉइस हो सकती है क्योंकि अगर मेरा प्रोड्यूसर ऐसा नहीं कर पाएगा किसी वजह से तो मैं समझ सकता हूं क्योंकि फिल्म बनाने में काफी चीजें देखनी पड़ती हैं।

पैसा काफी जरूरी होता है, लेकिन मैं अपनी फीस कम कर दूंगा अगर मैं 8 घंटे काम करूंगा, 12 के बजाय। अगर मैं अपने प्रोड्यूसर को 12 घंटे नहीं दे सकता एक दिन का तो मैं अपनी फीस भी कम कर दूंगा। ऐसे ही तो लेना-देना होता है और रही बात दीपिका की तो मुझे लगता है एक मां होने के नाते वह डिजर्व करती हैं। विक्रांत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी मूवी ‘आंखों की गुस्ताखियां’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें उनके साथ संजय कपूर की बेटी शनाया है।

सेलिना जेटली ने फैन के सवाल पर वापसी को लेकर दी यह रिएक्शन

एक्ट्रेस सेलिना जेटली करीब 14 साल बाद सिनेमा में वापसी की तैयारी में हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2011 की रोमांटिक कॉमेडी ‘थैंक्यू’ थी। अब सेलिना ने एक पोस्ट के जरिए अपनी वापसी का संकेत देकर फैंस को खुश कर दिया है। सेलिना ने शुक्रवार (4 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी दूसरी जुड़वां प्रेग्नेंसी के दौरान नजर आईं। इस वीडियो में वह चलने में असमर्थ थीं और सीढ़ी कुर्सी लिफ्ट का इस्तेमाल करती दिखीं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी लगातार दूसरी जुड़वां गर्भावस्था (7 साल पहले) के 6वें महीने की याद दिलाता है। सिम्फिसिस प्यूबिस डिसफंक्शन (SPD) के कारण चल नहीं पाती थी - क्या किसी और को भी ऐसा हुआ है?” कमेंट सेक्शन में एक फैन ने पूछा, “हमें आपकी बहुत याद आती है। आप बॉलीवुड में कब वापस आएंगी?” इस पर सेलिना ने लिखा, “जल्द ही” और एक गुलाब की इमोजी जोड़ी।

बता दें सेलिना ने साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और मिस यूनिवर्स 2001 में चौथी रनर-अप रहीं। उन्होंने साल 2003 में ‘जानशीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उनके अपोजिट फरदीन खान थे। उनकी ‘नो एंट्री’ (2005), ‘अपना सपना मनी मनी’ (2006) और ‘गोलमाल रिटर्न्स’ (2008) बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी