न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Chhaava Box Office Collection : वीकडेज में भी बुलेट की रफ्तार से कर रही कमाई, ‘छावा’ ने 6ठे दिन कमा लिए इतने करोड़ रूपये

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने सॉलिड ओपनिंग के बाद वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 9:55:28

Chhaava Box Office Collection : वीकडेज में भी बुलेट की रफ्तार से कर रही कमाई, ‘छावा’ ने 6ठे  दिन कमा लिए इतने करोड़ रूपये

विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कब्जा जमा लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई शुरू कर दी और अब भी बुलेट की रफ्तार से कलेक्शन कर रही है। वीकडेज में भी इसकी कमाई में कोई खास गिरावट नहीं आई, जिससे यह साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

छठे दिन भी बरकरार रहा ‘छावा’ का जलवा

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस ऐतिहासिक ड्रामा को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। दिलचस्प बात यह है कि 2025 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ समेत कई बड़ी फिल्में ‘छावा’ के प्रदर्शन के आगे फीकी पड़ गईं।

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने सॉलिड ओपनिंग के बाद वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है। वीकडेज में आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट आती है, लेकिन ‘छावा’ ने मंगलवार को फिर तेजी दिखाई, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट भी हैरान रह गए। सोमवार को थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन इसके बाद फिल्म ने शानदार उछाल लेते हुए मुनाफे का सिलसिला जारी रखा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी और पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 48.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये, और पांचवें दिन 25.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब फिल्म की रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘छावा’ ने छठे दिन 32 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 197.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

टैक्स फ्री हुई


मध्यप्रदेश सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के खास अवसर पर उनके पुत्र संभाजी महाराज पर बनी हिन्दी फिल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?