न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैंसर का पता चलने पर आत्महत्या करना चाहते थे विक्की के पिता, ‘डॉन’ फिल्म के डायरेक्टर का निधन

एक्टर विक्की और सनी कौशल के पिता शाम कौशल बॉलीवुड के दिग्गज स्टंट और एक्शन डायरेक्टर रहे हैं। उनके खाते में कई बेहतरीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 1:23:47

2 News : कैंसर का पता चलने पर आत्महत्या करना चाहते थे विक्की के पिता, ‘डॉन’ फिल्म के डायरेक्टर का निधन

एक्टर विक्की और सनी कौशल के पिता शाम कौशल बॉलीवुड के दिग्गज स्टंट और एक्शन डायरेक्टर रहे हैं। उनके खाते में कई बेहतरीन फिल्में हैं। लोग उनके हुनर की दाद देते हैं। अब शाम ने खुद से जुड़ा एक बड़ा किस्सा शेयर किया है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शाम ने कहा कि किस्सा साल 2003 का है जब सर्जरी के बाद मुझे बताया गया कि कैंसर है। डॉक्टर ने पहले मुझे पहले शाम को और फिर रात को आकर यह बात बताई कि मेरे बचने की संभावना बहुत कम है। मेरे दिमाग में चल रहा था कि मैं उसी अस्पताल में अपने कमरे से कूद जाऊं जो तीसरी मंजिल पर था।

मैंने कमजोर पड़कर यह फैसला नहीं लिया था, लेकिन मुझे लग रहा था कि जब मुझे मरना ही है, तो अभी क्यों ना मर जाऊं? लेकिन सर्जरी के बाद जो दर्द मुझे हो रहा था, उसकी वजह से मैं हिल भी नहीं पा रहा था। मैं उसी कमरे में बैठे ईश्वर से प्रार्थना कर रहा था कि वो मुझे अभी और इसी वक्त अपने पास बुला लें, लेकिन मैंने इसके बाद एक बहुत अच्छी जिंदगी जी। मेरा मौत को लेकर डर खत्म हो गया। अगली सुबह, मुझे हिम्मत आई और मैंने सोचा कि कुछ सर्जरियों की बात और है और मैं ठीक हो जाऊंगा। इस घटना के बाद मेरा जिंदगी को लेकर नजरिया ही बदल गया।

इसने मेरी इच्छा शक्ति को बहुत मजबूत कर दिया। डॉक्टर अगले एक साल तक मेरे टेस्ट और सर्जरी करते रहे लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। किस्मत अच्छी रही और कैंसर शरीर में नहीं फैला। इसके बाद मैंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वो मुधे जिंदगी के 10 साल और दे दें, लेकिन आज उस बात को 22 साल हो चुके हैं और कैंसर नहीं फैला। इसके बाद मेरी जिंदगी बदल गई। मैं बहुत अच्छे लोगों से मिला। मेरे बच्चों ने करिअर में तरक्की पाई और मैं भी काफी आगे बढ़ गया।

vicky kaushal,sunny kaushal,sham kaushal,katrina kaif,stunt director sham kaushal,sham kaushal cancer,chandra barot,director chandra barot,don 3 movie

‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट 7 साल से जूझ रहे थे पल्मोनरी फाइब्रोसिस से

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की साल 1978 में आई सुपरहिट फिल्म 'डॉन' के डायरेक्टर और दिग्गज फिल्म निर्माता चंद्रा बारोट का आज रविवार (20 जुलाई) को निधन हो गया। चंद्रा ने बांद्रा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 86 साल के थे। उनकी पत्नी दीपा बारोट ने टाइम्स ऑफ इंडिया को निधन की खबर को कंफर्म करते हुए कहा कि चंद्रा पिछले 7 सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे। उनका गुरु नानक अस्पताल में डॉ. मनीष शेट्टी के मार्गदर्शन में इलाज चल रहा था। इससे पहले उन्हें जसलोक अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि 'डॉन' की कहानी और गानों को लोग आज भी याद करते हैं। यह हिंदी सिनेमा की क्लासिक और कल्ट फिल्मों में से एक है। चंद्रा ने यह फिल्म अपने करीबी मित्र और सिनेमैटोग्राफर-प्रोड्यूसर नरिमन ईरानी की मदद के लिए बनाई थी, जो उस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। नरिमन को जब एक फिल्म ने भारी कर्ज में डूबा दिया था तो चंद्रा, अमिताभ, जीनत अमान और प्राण ने मिलकर नरिमन की मदद करने का फैसला लिया। उन्होंने सलीम-जावेद की एक स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया, जिसे पहले कई निर्माताओं ने ठुकरा दिया था।

‘डॉन’ का निर्माण कठिनाइयों से भरा था। तीन साल से अधिक समय तक चली शूटिंग के दौरान बजट की कमी और अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्यवश फिल्म की रिलीज से कुछ सप्ताह पहले नरिमन की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इसके बावजूद चंद्रा और उनकी टीम ने फिल्म को पूरा किया। चंद्रा ने मनोज कुमार की फिल्मों ‘पूरब और पश्चिम’, ‘शोर’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। चंद्रा अपना फिल्मी गुरु निर्माता, निर्देशक, अभिनेता मनोज कुमार को मानते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी