न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अल्लू अर्जुन के मामले में वरुण धवन और रश्मिका मंदाना ने किया एक्टर को सपोर्ट, कंगना रनौत ने कहा ऐसा

नेशनल अवार्ड विनर एक्टर अल्लू अर्जुन आज शुक्रवार (13 दिसंबर) को मुश्किल में फंस गए। उन्हें हैदराबाद पुलिस ने एक महिला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Dec 2024 8:17:38

अल्लू अर्जुन के मामले में वरुण धवन और रश्मिका मंदाना ने किया एक्टर को सपोर्ट, कंगना रनौत ने कहा ऐसा

नेशनल अवार्ड विनर एक्टर अल्लू अर्जुन आज शुक्रवार (13 दिसंबर) को मुश्किल में फंस गए। उन्हें हैदराबाद पुलिस ने एक महिला की मौत के बाद गिरफ्तार कर लिया। निचली अदालत ने ‘पुष्पा 2’ फेम एक्टर को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया। हालांकि बाद में उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट ने चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी। अब अल्लू को चंचलगुडा सेंट्रल जेल में नहीं रहना पड़ेगा। अल्लू की गिरफ्तारी ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चौंका दिया। इस मामले पर एक्टर वरुण धवन ने रिएक्शन दी है।

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ प्रमोशनल इवेंट में वरुण ने अल्लू का सपोर्ट करते हुए कहा कि सेफ्टी प्रोटोकॉल हैं। हर चीज एक एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता है। हम अपने आस-पास के लोगों को बता सकते हैं। जो हादसा हुआ है वो बेहद दर्दनाक है। माफी चाहूंगा, मेरी संवेदनाएं भेजता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि इसका आरोप आप बस एक इंसान पर नहीं डाल सकते। महिलाओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, ये हम पुरुषों की जिम्मेदारी है। ये सभी पुरुषों और लड़कों पर निर्भर है कि वे महिलाओं की सेफ्टी की जिम्मेदारी लें।

ये हमारी जिम्मेदारी होगी कि हम तय करें कि हमारे आस-पास की महिलाएं सुरक्षित रहें। हर लड़की किसी की बहन, मां, पत्नी, दोस्त, बेटी होती है, इसलिए हम पुरुषों को ही जिम्मेदार होना चाहिए। वरुण की फिल्म ‘बेबी जॉन’ क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि 4 दिसंबर को अल्लू की एक झलक पाने के लिए हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई, जो म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। जैसे ही फैंस थिएटर की ओर बढ़े, अफरा-तफरी मच गई, जिससे एंट्रेंस गेट ही ढह गया। अफरा-तफरी में 35 वर्षीय महिला की दुखद मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

varun dhawan,actor varun dhawan,rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,allu arjun,actor allu arjun,kangana ranaut,actress kangana ranaut,pushpa 2,allu arrest

‘पुष्पा’ के दोनों पार्ट में अल्लू की को एक्ट्रेस रश्मिका ने कहा, यह देखना निराशाजनक है कि...

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ को-स्टार रश्मिका मंदाना ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “मैं इस समय जो कुछ भी देख रही हूं, उस पर विश्वास नहीं कर सकती..जो घटना हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद दुखद घटना थी। हालांकि यह देखना निराशाजनक है कि हर चीज के लिए एक ही व्यक्ति को दोषी ठहराया जा रहा है। यह स्थिति अविश्वसनीय और दिल तोड़ने वाली दोनों है।”

एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है। कंगना ने आज तक एजेंडा की इवेंट में हिस्सा लेते हुए कहा कि मैं अल्लू अर्जुन की बहुत बड़ी समर्थक हूं, लेकिन आपको एक उदाहरण रखने की जरूरत है। सिर्फ इसलिए कि हम हाईप्रोफाइल लोग हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें परिणाम नहीं भुगतने चाहिए। लोगों का जीवन बहुत अनमोल है। मुझे लगता है कि थिएटर्स में प्रोटोकॉल्स होने चाहिए, जहां सेफ्टी को लेकर चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। हर किसी की जवाबदेही होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार