न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वर कोकिला की कहानी: सिर्फ 1 दिन के लिए गई थी स्कूल, दिया गया था स्लो प्वाइजन

लता संगीत की दुनिया में एक पूजनीय और सम्मानित गायिका थीं। इसलिये फैंस को उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने का हक है। ऐसे में हम आपके लिए लता मंगेशकर की लाइफ से जुड़े वो किस्से लेकर आए है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Feb 2022 11:53:40

स्वर कोकिला की कहानी: सिर्फ 1 दिन के लिए गई थी स्कूल, दिया गया था स्लो प्वाइजन

लता संगीत की दुनिया में एक पूजनीय और सम्मानित गायिका थीं। इसलिये फैंस को उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने का हक है। ऐसे में हम आपके लिए लता मंगेशकर की लाइफ से जुड़े वो किस्से लेकर आए है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 28 सितंबर 1929 को लता का जन्म इंदौर में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम हेमा था। बाद में उनके पिता दीनानाथ ने 'भावबंधन' नाटक में एक फीमेल कैरेक्टर से प्रभावित होकर अपनी बेटी का नाम 'लता मंगेशकर' रख दिया।

lata mangeshkar,unknown facts about lata mangeshkar

लता मंगेशकर बचपन से ही घर की जिम्मेदार बेटी थीं। संगीत और नाटकों की कला उन्हें विरासत में मिली थी। वो महज पांच साल की होंगी, जब उन्होंने अपने पिता दीनानाथ के साथ म्यूजिकल प्ले में अभिनय करना शुरू कर दिया। इसके अलावा उन्होंने अपने नानी से लोक गीत भी सीखें।

अपने जीवनकाल में लता पढ़ने के लिये सिर्फ एक दिन स्कूल गईं। कहा जाता है कि लता मंगेशकर स्कूल में बच्चों को गाना सिखाना चाहती थीं। पर स्कूल टीचर को उनकी ये बात पसंद नहीं आई और उन्हें वो नहीं कर दिया गया जो वो चाहती थी। बस फिर क्या था लता जी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। दूसरी ओर ये भी कहा जाता है कि लता मंगेशकर अपनी छोटी बहन आशा भोसले को स्कूल साथ ले जाना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यही वजह थी कि उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया।

lata mangeshkar,unknown facts about lata mangeshkar

1942 में लता के पिता दीनानाथ का निधन हो गया। 13 साल की उम्र में जब बच्चे हंसते-खेलते हैं, तब लता जी पर घर चलाने की जिम्मेदारी थी। बस यहीं से उन्होंने गायिकी और अभिनय में करियर बनाना शुरू कर दिया।

1945 में लता मंगेशकर को मास्टर विनायक ने बड़ी मां फिल्म में छोटा सा रोल ऑफर किया। पर लता जी को गायिकी की तरफ ज्यादा रूचि थी इसलिये, उन्होंने उसी साल उस्ताद अमन अली खान द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया।

लता मंगेशकर की जिंदगी में कई ऐसे मौके आये जब उनकी आवाज को रिजेक्ट किया गया। पर लता के साथ मां सरस्वती का आशीर्वाद था। 1949 में महान गायिका ने महल फिल्म के गीत 'आएगा अनेवाला...' को अपनी आवाज दी। इस गाने को उन्होंने इतनी खूबसूरती से गाया कि सुनने वाला हर इंसान उनकी आवाज में मंत्रमुग्ध हो गया।

लता जी को पहली बार स्टेज पर गाने के लिए 25 रुपए मिले थे। इसे वह अपनी पहली कमाई मानती हैं। लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनें उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले सभी ने संगीत को ही अपने करियर के रूप में चुना। हृदयनाथ मंगेशकर के साथ लता ने कुछ मराठी गाने भी गाए हैं, जिनमें से फिल्म कामापुर्तामामा में गाया हुआ गाना आशा निशा पुर्ता कढ़ी सबसे फेमस था।

lata mangeshkar,unknown facts about lata mangeshkar

लता मंगेशकर ने शादी नहीं की। इसका जवाब उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था और कहा था, 'घर के सभी मेंबर्स की ज़िम्मेदारी मुझ पर आ गई थी। इस वजह से कई बार शादी का ख़्याल आता भी तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी। बेहद कम उम्र में ही मैं काम करने लगी थी। बहुत ज़्यादा काम मेरे पास रहता था। साल 1942 में तेरह साल की छोटी उम्र में ही सिर से पिता का साया उठ गया था इसलिए परिवार की सारी जिम्मेदारियां मुझ पर ऊपर आ गई थीं तो शादी का ख्याल मन से निकाल दिया।'

1962 में जब लता 32 साल की थी तब उन्हें स्लो प्वाइजन दिया गया था। लता की बेहद करीबी पद्मा सचदेव ने इसका जिक्र अपनी किताब ‘ऐसा कहां से लाऊं’ में किया है। जिसके बाद राइटर मजरुह सुल्तानपुरी कई दिनों तक उनके घर आकर पहले खुद खाना चखते, फिर लता को खाने देते थे। हालांकि, उन्हें मारने की कोशिश किसने की, इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया।

लता जी ने 80 साल के सिंगिंग करियर में अब तक 36 भाषाओं में करीब 50 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। साल 2015 में लता जी ने आखिरी बार निखिल कामत की फिल्म 'डुन्नो वाय 2' में गाना गाया था, उसके बाद से वो अब तक सिंगिग से दूर हैं।

lata mangeshkar,unknown facts about lata mangeshkar

इन अवॉर्ड्स से सम्मानित हुईं लताजी

फिल्मफेयर अवॉर्ड (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994)

नेशनल अवॉर्ड (1972, 1975 और 1990)

महाराष्ट्र सरकार अवॉर्ड (1966 और 1967)

1969- पद्म भूषण।

1989-दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड।

1993-फ़िल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।

1996-स्क्रीन 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।

1997-राजीव गांधी अवॉर्ड।

1999-पद्मविभूषण, ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।

2000-आई.आई.ए.एफ(आइफ़ा) का 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।

2001-स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, नूरजहां अवॉर्ड, महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड।

2001-भारत रत्न।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर