तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान एक स्टाइलिस एक्ट्रेस के तौर पर बना ली है। रीयल और रील दोनों ही लाइफ में मुनमुन को स्टाइल से ही रहना पसंद है हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में मुनमुन रेड आउटफिट में नजर आ रही है। मुनमुन दत्ता की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे है। कोई मुनमुन के हुस्न की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी कजरारी आंखों पर फिदा होकर तारीफ में कसीदें पढ़ रहा है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब मुनमुन यूं बेपनाह हसीन नजर आई हों बल्कि मुनमुन को अदाओं से दिल चुराने की अदा खूब आती है।














