न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 17 साल पूरे होने पर TMKOC के कलाकारों ने मनाया जश्न, 26 किलो ऐसे घटाकर Fat to Fit हुए बोनी

भारत में टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 17 साल पूरे कर लिए हैं। इसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 1:26:31

2 News : 17 साल पूरे होने पर TMKOC के कलाकारों ने मनाया जश्न, 26 किलो ऐसे घटाकर Fat to Fit हुए बोनी

भारत में टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 17 साल पूरे कर लिए हैं। इसकी खुशी मनाने के लिए मेकर्स ने एक स्पेशल पार्टी रखी, जिसमें शो की स्टारकास्ट काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आई। एक्टर दिलीप जोशी (जेठालाल) सक्सेस पार्टी में पत्नी जयमाला जोशी संग पहुंचे। वे ऑफ व्हाइट चेक शर्ट में थे। शो की सफलता की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (बबीता जी) ने सफेद शर्ट और शॉर्ट स्कर्ट में खूबसूरत अंदाज में शोभा बढ़ाई। उन्होंने मां के साथ कार्यक्रम में शानदार एंट्री की।

निर्माता असित कुमार मोदी शो की सालगिरह मनाते हुए बेहद खुश दिखे। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपने कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। शो पिछले चार हफ्तों से टीआरपी चार्ट में टॉप पर चल रहा है। एक्ट्रेस सोनालीका जोशी (माधवी भिड़े) ने इंडियन अवतार छोड़कर व्हाइट गाउन पहना। वह अपने पति संग पोज दे रही थीं। अमित पाठक (बापू जी) भी पत्नी के साथ नजर आए। सचिन श्रॉफ (तारक मेहता), समय शाह (गोगी) और तनुज महाशब्दे (अय्यर) के बीच की अंडरस्टैंडिंग साफ दिखाई दी। खुशी माली (सोनू भिड़े) ने इस समारोह में अपने शानदार लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

पुराने गोली यानी कुश शाह भी काफी खुश दिखाई दे रहे थे। श्याम पाठक (पोपटलाल) सहित अन्य सितारे भी मौजूद थे। TMKOC की बात करें तो यह शो साल 2008 में शुरू हुआ था और इसका हर किरदार लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। जेठालाल बने दिलीप जोशी के साथ 'दयाबेन' दिशा वकानी की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। हालांकि दिशा ने साल 2017 में शो छोड़ दिया था और तब से ही फैंस को उनके किरदार की कमी खल रही है।

दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर लंबे समय से कर रहे हैं फिटनेस पर काम

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति और जान्हवी व खुशी कपूर के पिता दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिटनेस जर्नी पर हैं। वे वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के चलते लाइमलाइट में हैं। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोनी की ट्रांसफॉर्मेशन के बाद की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका फैट टू फिट अवतार साफ नजर आ रहा है। विरल की पोस्ट के मुताबिक बोनी ने अब तक 26 किलो वजन घटा लिया है। खास बात ये है कि ये सब उन्होंने जिम जाए बगैर किया है। उन्होंने वजन घटाने के लिए केवल अपनी डाइट पर फोकस किया।

विरल की ओर से मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया गया है कि बोनी के वेट लॉस का राज ये है कि वो डिनर नहीं करते और केवल सूप पीते हैं। ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि वजन घटाने के लिए बोनी ने डाइट में काफी सख्त बदलाव किए थे। उनके नाश्ते में केवल फल, जूस और ज्वार की रोटी होती थी। बोनी ने भी विरल की इस पोस्ट को रीशेयर किया है। बता दें बोनी का ये वेट लॉस अचानक से नही हुआ है।

वो साल 2024 से ही वजन घटाने पर फोकस कर रहे हैं। एबीपी को दिसंबर 2024 में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे श्रीदेवी को दिए प्रॉमिस को पूरा कर रहे हैं। वो कहती थी तुम अपने बालों के साथ कुछ करना चाहते हो तो सबसे पहले अपना वजन घटाओ। इसलिए पहले मैं अपना वजन घटा रहा हूं। मैं अब तक लगभग 14-15 किलो वजन घटा चुका हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक