न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अमिताभ-अक्षय सहित इन सितारों ने यूं दी श्रद्धांजलि

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का रविवार (15 दिसंबर) को अमेरिकी शहर सैन फ्रासिस्को में निधन हो गया। वे 73 साल के थे। उनके परिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Dec 2024 11:05:38

उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अमिताभ-अक्षय सहित इन सितारों ने यूं दी श्रद्धांजलि

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का रविवार (15 दिसंबर) को अमेरिकी शहर सैन फ्रासिस्को में निधन हो गया। वे 73 साल के थे। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित जाकिर का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अक्टूबर में जाकिर ने बताया था कि वे शरद ऋतु का मौसम अमेरिका में बिता रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बदलते मौसम की झलक दिखाई थी। जाकिर अपने पीछे पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और दो बेटी अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी को छोड़कर गए हैं।

जाकिर का जन्म 9 मार्च 1951 को हुआ था। जाकिर ने 4 ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त किए। उन्हें 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया। बॉलीवुड सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा, “सबसे दुखद दिन।” बाद में ब्लॉग में लिखा, “एक प्रतिभाशाली, एक उस्ताद, एक अपूरणीय क्षति...जाकिर हुसैन हमें छोड़कर चले गए।”

अक्षय कुमार ने एक्स पर जाकिर की तस्वीर शेयर कर लिखा, “उस्ताद जाकिर हुसैन के दुखद निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वे वास्तव में हमारे देश की संगीत विरासत के लिए एक खजाना थे। ओम शांति।” करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जाकिर के साथ खुद की और पिता रणधीर कपूर की एक तस्वीर साझा कर लिखा, “उस्ताद फॉरएवर।”

मलाइका अरोड़ा ने लिखा, “लीजेंड RIP.” सोनाली बेंद्रे ने भी जाकिर की तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “संगीत के दिग्गज को सलाम, जो विश्व संगीत की दुनिया में अपनी खाली जगह छोड़ गए।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ

केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'

सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया

WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच

पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी

'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग

बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार

पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह

होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद

कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार