न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: मामा ने भांजे का किया किडनैप, फिरौती के लिए रची थी साजिश

जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में एक 13 महीने के बच्चे का उसकी मां के चचेरे भाई ने अपहरण कर लिया। बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल गया हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Dec 2024 10:34:28

जयपुर: मामा ने भांजे का किया किडनैप, फिरौती के लिए रची थी साजिश

जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में एक 13 महीने के बच्चे का उसकी मां के चचेरे भाई ने अपहरण कर लिया। बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल गया हुआ था। रविवार देर रात आरोपी मामा ने घर की दीवार फांदकर अंदर घुसकर, मां के पास सो रहे बच्चे को गोद में उठाया और फरार हो गया।

घर के अंदर से किडनैप, इलाके में मचा हड़कंप

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी मासूम को गोद में लेकर भागता नजर आया। पुलिस ने घटना के 9 घंटे के भीतर आरोपी मामा और उसके साथी को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया। यह घटना रविवार रात करीब 12:45 बजे गंगासागर कॉलोनी में हुई।

मामला: फिरौती के लिए रची गई थी साजिश

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी चेतन शर्मा (26) बच्चे की मां प्रियंका शर्मा का चचेरा भाई है। बच्चे के पिता अनिल शर्मा विदेश में नौकरी करते हैं। आरोपी को लगता था कि प्रियंका का परिवार बहुत अमीर है। उसने अपने दोस्त गौरव चौधरी के साथ मिलकर बच्चे को किडनैप कर करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने की साजिश रची थी।

कैसे हुआ अपहरण?

डीसीपी वेस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी चेतन और गौरव ने 1 दिसंबर को ही इस घटना की योजना बनाई थी। रविवार रात दोनों आरोपी बच्चे के नाना राजेंद्र शर्मा के घर पहुंचे। घर से 100 मीटर दूर अपनी बाइक खड़ी करने के बाद उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाकर दीवार फांदी। चेतन ने अपने भांजे अभिनव को उठाया और कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी। दोनों आरोपी गलियों के रास्ते होते हुए कुंदन नगर स्थित अपने किराए के मकान पहुंचे।

मां की नींद खुली तो नहीं मिला बच्चा

रात में मां की नींद खुली तो बच्चे को पास न पाकर उसने तुरंत कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। उसने अपने पिता (बच्चे के नाना) को जगाया और बाहर निकलने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए।

पुलिस ने 9 घंटे में सुलझाया मामला

बच्चे के नाना राजेंद्र शर्मा ने खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई और आरोपियों की तलाश शुरू की।पुलिस को सूचना मिली कि बच्चा कुंदन नगर स्थित गौरव चौधरी के घर में है। सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने वहां छापा मारा और बच्चे को सुरक्षित बरामद किया।

आरोपियों ने क्या कहा?

पूछताछ में चेतन शर्मा ने बताया कि उसे लगता था कि उसकी चचेरी बहन प्रियंका अमीर है। वह बच्चे को किडनैप कर परिवार से करोड़ों की फिरौती मांगने की योजना बना रहा था। आरोपी गौरव चौधरी ने भी इस साजिश में उसका साथ दिया।

काम पर निकल गया था आरोपी

घटना के बाद आरोपी चेतन ने बच्चे को बंधक बनाकर उसे अपने दोस्त के घर छोड़ दिया और खुद बेकरी पर सामान सप्लाई करने निकल गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी इसी काम से जुड़े हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने शेयर किया नया वीडियो, 15 अगस्त से पहले देशवासियों से की ‘हर घर तिरंगा’ की अपील
PM मोदी ने शेयर किया नया वीडियो, 15 अगस्त से पहले देशवासियों से की ‘हर घर तिरंगा’ की अपील
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- ज्यादातर मांगें मानीं, परीक्षाओं की जांच को तैयार
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- ज्यादातर मांगें मानीं, परीक्षाओं की जांच को तैयार
सीएम योगी की सख्त चेतावनी- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया तो जब्त होगी संपत्ति, उम्रभर जेल की सजा
सीएम योगी की सख्त चेतावनी- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया तो जब्त होगी संपत्ति, उम्रभर जेल की सजा
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
अमित शाह के बचाव में NDA का संसद परिसर में मार्च, राहुल गांधी पर चर्चा से बचने का आरोप
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू
Redmi ने लॉन्च किए Redmi 17 4G और 17 5G, 7500mAh बैटरी के साथ कीमत 16 हजार रुपये से शुरू
मेकअप से नहीं, इन 9 आसान उपायों से कम दिखेंगे आंखों के डार्क सर्कल
मेकअप से नहीं, इन 9 आसान उपायों से कम दिखेंगे आंखों के डार्क सर्कल
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
कोमल रानी संग एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा तो भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन की कमान संभालेंगे अजय देवगन, खौफनाक केसों से बढ़ेगा रोमांच, प्रोमो ने मचाई हलचल
सिर्फ 3 चीजों से तैयार करें राइस फेसवॉश, घर पर ही पाएं साफ और निखरी त्वचा
सिर्फ 3 चीजों से तैयार करें राइस फेसवॉश, घर पर ही पाएं साफ और निखरी त्वचा
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
लार गिब्बन के साथ चियान विक्रम की वायरल रील पर वन विभाग की जांच, 24 घंटे में वीडियो हुआ डिलीट
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता
शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाते समय न करें ये गलती, जानिए जलहरी से स्पर्श कराने की धार्मिक मान्यता