न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनील शेट्टी ने दामाद राहुल पर ऐसे लुटाया प्यार, जावेद अख्तर ने किया पोतियों के धर्म का खुलासा

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज लोकेश राहुल के साथ शादी रचाई है। सुनील का दामाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 1:03:35

2 News : सुनील शेट्टी ने दामाद राहुल पर ऐसे लुटाया प्यार, जावेद अख्तर ने किया पोतियों के धर्म का खुलासा

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज लोकेश राहुल के साथ शादी रचाई है। सुनील का दामाद राहुल के साथ बहुत प्यारा बॉन्ड है। वे राहुल का हौसला बढ़ाने के लिए कभी स्टेडियम पहुंच जाते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर उनके शानदार प्रदर्शन और टीम इंडिया की जीत जश्न मनाते दिखते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर राहुल पर प्यार लुटाया है। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

इसमें जहां राहुल ने अपने ससुर के कंधे पर हाथ रखा है, वहीं सुनील ने दामाद की कमर पर हाथ रखकर पोज दिया। दोनों मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रहे हैं। राहुल और सुनील ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ एक-दूसरे को ट्विन भी किया है। सुनील ने कैप्शन में हार्ट की इमोजी बनाई है। इसी को राहुल ने हार्ट और स्माइली इमोजी के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है।

सुनील की पोस्ट पर अथिया ने हार्ट की इमोजी शेयर कर प्यार बरसाया है। बता दें कि राहुल इन दिनों भारत में जारी वनडे विश्व कप खेलने में बिजी हैं। वे विकेटकीपर और मिडिल ऑर्डर बैटर की भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी ओर, सुनील की अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' है। अथिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'मोतीचूर चकनाचूर' फिल्म के बाद से एक्टिंग से दूरी बनाई हुई है।

जावेद अख्तर ने बेटे और बेटी पर कभी नहीं थोपा कोई धर्म

गीतकार और कवि जावेद अख्तर (78) ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। उनके डायलॉग से सजी कई फिल्में सुपरहिट रहीं। साथ ही उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने भी लिखे हैं। वे अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। मुद्दा चाहे जो हो वे खुलकर अपनी राय रखते हैं। धर्म को लेकर भी उनकी स्पष्ट सोच है। अख्तर हमेशा कहते हैं कि उन्होंने अपने बेटे फरहान और बेटी जोया को हमेशा धर्मनिरपेक्ष माहौल दिया है। कभी भी कोई भी धर्म उन पर थोपा नहीं।

अख्तर ने हाल ही बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट साइरस सेज को एक इंटरव्यू देते हुए खुलाया किया कि उनकी पोतियां किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखतीं। अख्तर के एक फैन ने उनसे पूछा कि वे एक ऐसी चीज (वैल्यू) के बारे में बताएं जो उन्होंने अपने बच्चों को दी है। इसके जवाब में अख्तर ने कहा कि बच्चे वो चीजें नहीं करते जो आप उन्हें करने के लिए कहते हैं। बच्चे वो चीजें करते हैं जो आप करते हैं।

मेरे बच्चों ने भी वही चीजें सीखीं जो उन्होंने अपने माता-पिता को करते हुए देखा। मेरे दोनों बच्चे धर्म में विश्वास नहीं रखते हैं। फरहान ने तो अपनी बेटियों के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म वाले बॉक्स में 'नहीं' (Not Applicable) लिखा है। गौरतलब है कि फरहान और जोया, अख्तर और हनी ईरानी के बच्चे हैं। अख्तर ने दूसरी शादी एक्ट्रेस शबाना आजमी से की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार