बॉलीवुड गलियारों में इस समय गुरुवार को हुई मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी चर्चा में बनी हुई है। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हिस्सा लिया। पार्टी में सुहाना खान भी पहुंची वो भी ट्रेडिशनल लुक में। उन्होंने खूबसूरत साड़ी कैरी की थी लेकिन लोगों को ना उनकी अदा भाई और ना ही अंदाज। सुहाना खान साड़ी पहनकर ना तो कम्फर्टेबल दिखीं और ना ही कॉन्फिडेंट लिहाजा सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है और लगा दी है शाहरुख की लाडली की क्लास।














