Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नई नवेली दुल्हन के सनसनीखेज कांड से कांप उठेगी रूह! ये फिल्म पहले हंसाएगी, फिर छुड़ा देगी पसीना – क्लाइमैक्स में दिमाग सुन्न कर देगा ट्विस्ट

सिर्फ 2 घंटे से भी कम की यह डार्क कॉमेडी फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ पहले हंसाएगी, फिर आपको पसीने-पसीने कर देगी। नई नवेली दुल्हन की मानसिक उलझनों और सामाजिक दबावों पर आधारित इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपको झकझोर देगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 6:44:26

नई नवेली दुल्हन के सनसनीखेज कांड से कांप उठेगी रूह! ये फिल्म पहले हंसाएगी, फिर छुड़ा देगी पसीना – क्लाइमैक्स में दिमाग सुन्न कर देगा ट्विस्ट

मौजूदा साल 2025 की पहली छमाही खत्म हो चुकी है, और इस दौरान कई फिल्में और वेब सीरीज ने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी। कुछ बॉक्स ऑफिस पर चमकीं, तो कुछ बिना आहट के थिएटर में आईं और चली भी गईं। लेकिन एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसे थिएटर में भले ही किसी ने खास नोटिस न किया हो, लेकिन जैसे ही यह ओटीटी पर आई – दर्शकों के दिलों को झकझोर कर रख दिया।

यह फिल्म इतनी रोचक है कि इसकी कहानी आपको पहले हंसी के फव्वारे देगी, फिर डर के पसीने छुड़ा देगी और आखिर में क्लाइमैक्स में ऐसा मोड़ लेगी कि कान खड़े हो जाएंगे। यह है साल की सबसे डार्क ब्लैक कॉमेडी फिल्म, जिसका नाम है – सिस्टर मिडनाइट।

क्या है इस फिल्म की अनोखी कहानी?


इस दमदार फिल्म में राधिका आप्टे ने जानदार अभिनय किया है। उनके साथ छाया कदम, अशोक पाठक और स्मिता तांबे भी अहम किरदार निभाते नजर आते हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है करण कंधारी ने, जिनकी यह पहली निर्देशित फिल्म है – और वह भी ऐसी, जो सीधे कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंची।

कहानी एक नई-नवेली दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति गोपाल के साथ मुंबई के एक छोटे से कमरे में रहती है। लेकिन उसकी शादीशुदा ज़िंदगी रोमांस और अपनत्व से पूरी तरह खाली होती है। मानसिक तौर पर टूटती यह दुल्हन धीरे-धीरे अजीब व्यवहार करने लगती है – रातों को घर से निकल जाती है और ऐसे कांड करती है कि दर्शक हैरान रह जाते हैं।

फिल्म का बोल्ड कंटेंट बना चर्चा का कारण

फिल्म के कुछ सीन इतने बोल्ड थे कि सेंसर बोर्ड को हस्तक्षेप करना पड़ा। कुछ न्यूड सीन हटाए गए और फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया गया। शायद यही वजह रही कि यह फिल्म केवल सीमित थिएटरों में ही रिलीज हो सकी, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया।

आप इस फिल्म को Tubi, Apple TV और Google Play जैसे प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। IMDb पर इस फिल्म को 6.5 रेटिंग मिली है और कई क्रिटिक्स ने इसे थम्स अप दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका