Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगर दर्शन रावल ने की इनके साथ शादी, Photos शेयर कर दी खुशखबरी, इन लोकप्रिय गानों को दी है आवाज

मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड धरल सुरेलिया के साथ शादी कर ली है। दर्शन ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 11:07:21

सिंगर दर्शन रावल ने की इनके साथ शादी, Photos शेयर कर दी खुशखबरी, इन लोकप्रिय गानों को दी है आवाज

मशहूर सिंगर दर्शन रावल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड धरल सुरेलिया के साथ शादी कर ली है। दर्शन ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, “माय बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर।” इन तस्वीरों में वे अपनी दुल्हन के साथ शादी के खूबसूरत और प्यार भरे पलों को शेयर करते नजर आए। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ दिख रहा है। यह दर्शन के फैंस के लिए सरप्राइज है क्योंकि किसी को भी उनकी शादी की खबर नहीं थी। शादी के खास मौके पर दर्शन और धरल दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

धरल ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जो शानदार कढ़ाई से सजा हुआ था। उन्होंने लुक को गहनों, हल्के मेकअप और बंधे हुए बालों के साथ पूरा किया था। धरल ने दो दुपट्टे पहने थे, जिनमें से एक उनके सिर पर पिन था और दूसरा कंधे पर रखा था। दर्शन आइवरी टोंड चिकनकारी शेरवानी में स्मार्ट नजर आ रहे थे, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट और दोशाले के साथ पहना था। बता दें धरल एक पेशेवर आर्किटेक्ट और डिजाइनर हैं।

धरल ने पढ़ाई बैबसन कॉलेज से की और इसके बाद एंटरप्रेन्योरशिप में एमएससी की डिग्री ली। वह ‘बटर कॉन्सेप्ट्स’ डिजाइन फर्म की फाउंडर भी हैं। धरल अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रहती हैं। दर्शन और धरल कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

सामंथा रुथ प्रभु सहित इन सेलेब्स ने दी दर्शन रावल व धरल सुरेलिया को बधाई

शादी की खबर सामने आने के बाद दर्शन के फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें विश कर रहे हैं। साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने कमेंट किया, “आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।” सिंगर जोनिता गांधी ने लिखा, “आप दोनों को बधाई।” नेहा शर्मा ने लिखा, “बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” दर्शन ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज से कई हिट गाने दिए हैं।

उनके खाते में ‘प्रेम रतन धन पायो’ मूवी का ‘जब तुम चाहो’, ‘तेरा सुरूर’ फिल्म का ‘मैं वो चांद’, ‘सनम तेरी कसम’ का ‘खींच मेरी फोटो’, ‘लवयात्री’ का ‘चोगाड़ा’ और ‘दिल जुलाहा’ जैसे गाने शामिल हैं। इसके अलावा, 'मित्रों' का 'कमरिया', 'मेड इन चाइना' का 'ओढ़नी' और 'लव आज कल' का 'मेहरमा' भी उनके पॉपुलर गानों में शामिल हैं। दर्शन सिंगर के साथ कंपोजर और सॉन्ग राइटर हैं। वे हिंदी, पंजाबी, गुजराती और बंगाली भाषा में काम कर चुके हैं। इसके अलावा दर्शन एक रियलिटी शो के रनरअप रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका