न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘परम सुंदरी’ के लिए तिरुपति बालाजी पहुंचे सिद्धार्थ-जान्हवी, कुत्तों को लेकर दिए गए फैसले से सहमत हैं रणदीप

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। लोग इस जोड़ी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 1:08:47

2 News : ‘परम सुंदरी’ के लिए तिरुपति बालाजी पहुंचे सिद्धार्थ-जान्हवी, कुत्तों को लेकर दिए गए फैसले से सहमत हैं रणदीप

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। लोग इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर मैडॉक फिल्म्स ने यूट्यूब पर रिलीज किया, जिसे खूब पसंद किया गया। फिल्म का गाना ‘परदेसिया’ पहले ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। फिल्म सिनेमाघरों में 29 अगस्त को रिलीज होगी। इन दिनों इसका जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। इस बीच फिल्म की सफलता की कामना करने के लिए सिद्धार्थ और जान्हवी डायरेक्टर तुषार जलोटा के साथ चुपचाप तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे।

इस दौरान दोनों कलाकार ट्रेडिशनल साउथ इंडियन आउटफिट में नजर आए। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे फैंस से बात करते हुए बताते हैं कि यह उनका पहला तिरुमाला दौरा है, जबकि जान्हवी हर साल यहां आती हैं। जान्हवी ने बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ को यह दक्षिण भारतीय अनुभव देने के लिए उनके साथ आने की सोची, क्योंकि फिल्म में उनका किरदार ‘परम’ एक दक्षिण भारतीय लड़के का है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ ने इस दौरान फिल्म के ट्रेलर और गानों को मिले प्यार के लिए फैंस को थैंक्स बोला। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म को भी उतना ही पसंद करेंगे। वीडियो के अंत में सिद्धार्थ ने कहा कि आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। और हम आप लोगों से 29 अगस्त को सिनेमाघरों में मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ की पिछली फिल्म ‘योद्धा’ और ‘जान्हवी’ की उलझ थी। सिद्धार्थ पिछले महीने ही पिता बने हैं। उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने एक बेटी को जन्म दिया है।

रणदीप हुड्डा ने लिखा, मुझे जानवरों से प्यार है, लेकिन क्या मैं इसे उस परिवार…

एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आवारा कुत्तों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुलकर सपोर्ट किया है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर के आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने के फैसले से बॉलीवुड और टीवी के अधिकतर कलाकार नाराज हैं। रणदीप ने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ये सुनकर बहुत खुशी हुई कि माननीय CJI (Chief Justice of India) एनसीआर में आवारा कुत्तों के बारे में फैसले पर गौर करने के लिए मान गए हैं।

कानून पास करना और कानून इम्प्लीमेंट करना सबसे पहले मानवीय होना चाहिए और दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर और सेंसिटिविटी का ध्यान रखा जाना चाहिए। क्या आवारा कुत्ते हमारी सामूहिक सामुदायिक मानवीय जिम्मेदारी हैं? हां। क्या वे खतरा हो सकते हैं? हां। मैं खुश हूं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने इस बड़ी बातचीत को शुरू किया है। मुझे जानवरों से प्यार है, लेकिन क्या मैं इसे उस परिवार के लिए जस्टिफाई कर पाऊंगा जिसने रेबीज के कारण अपने किसी प्रियजन को खो दिया है या जो सीरियस इंजरी का सामना कर रहे हैं? नहीं। कुत्तों की पूरी आबादी को जब्त करना शायद एक अच्छा आइडिया नहीं है या संभव नहीं है।

तो आइए नागरिक होने के नाते विकल्पों को देखें। इकलौता ऑप्शन बड़े पैमाने पर और चक्रीय नपुंसकता है और शायद एग्रेसिव पैक्स को पकड़ना या फिर से विभाजित करना है। ये एक लॉन्ग टर्म संभावित समाधान है, जो कुछ सालों में संख्या में कमी ला सकता है। लोगों को आवारा कुत्तों को जितना हो सके उतना अडॉप्ट करना चाहिए और सच में उनकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। मेरे पास भी कुत्ता है इसलिए मैं ये जानता हूं।” रणदीप ने अपने डॉग के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी