न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा ने जीता ‘सा रे गा मा पा’ का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी इनामी राशि, कराना चाहती हैं पिता का इलाज

आगरा की श्रद्धा मिश्रा ने जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सा रे गा मा पा' की की ट्रॉफी जीत ली है। शनिवार (18 जनवरी) को हुए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 12:06:28

श्रद्धा ने जीता ‘सा रे गा मा पा’ का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी इनामी राशि, कराना चाहती हैं पिता का इलाज

आगरा की श्रद्धा मिश्रा ने जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सा रे गा मा पा' की की ट्रॉफी जीत ली है। शनिवार (18 जनवरी) को हुए ग्रैंड फिनाले में 24 वर्षीय श्रद्धा को सुभाश्री देबनाथ और उज्जवल मोतीराम ने कड़ी टक्कर दी। श्रद्धा को प्राइज मनी के रूप में 10 लाख रुपए मिले। सुभाश्री पहली और उज्जवल दूसरे रनरअप रहे। फाइनल में बिदिशा हतिमुरिया, पार्वती मीनाक्षी और महर्षि सनत ने भी चुनौती पेश की।

शो के मेंटर्स सचिन-जिगर, सचेत-परंपरा और गुरु रंधावा के साथ-साथ दिग्गज गायक उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी। ट्रॉफी जीतने के बाद श्रद्धा ने भावुक होते हुए कहा कि मेरे लिए तो ये किसी सपने के पूरे होने जैसा अनुभव रहा। मेरी ‘सा रे गा मा पा’ की जर्नी काफी अद्भुत रही। मैंने बहुत कुछ सीखा। जिस तरह से सभी जजों ने सपोर्ट दिया और मेंटर्स ने गाइड किया, मेरे लिए ये अनुभव काफी अच्छा रहा।

जिस तरह से मुझे लोगों का प्यार मिला, उसकी मैं उम्मीद नहीं कर रही थी। मैं हर किसी की आभारी हूं। मेरा एक सपना है कि मैं अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो बनाऊं। एक ऐसा स्पेस जहां मैं म्यूजिक क्रिएट कर सकूं, कम्पोज कर सकूं और खुद को पूरी तरह म्यूजिक के जरिए एक्सप्रेस कर पाऊं।

अभी मैं सचिन-जिगर सर के साथ काम कर रही हूं : श्रद्धा मिश्रा

मेरे पिता की सेहत कई सालों से ठीक नहीं है। उनके एक पैर में काफी वक्त से तकलीफ है। वे चलने में दिक्कत महसूस करते हैं। मेरा सपना है कि मैं उनके इलाज में मदद करूं। मैं चाहती हूं कि उनका पैर पूरी तरह ठीक हो और वो पहले की तरह चल सकें। अब मैं जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने का सोच रही हूं। प्लेबैक सिंगिंग हमेशा से मेरा सपन रहा है। मैंने कुछ लोगों से संपर्क करने की कोशिश की है। अभी मैं सचिन-जिगर सर के साथ काम कर रही हूं।

मैंने फिल्म ‘शिकारा’ के लिए एक गाना गाया है। मैं यादों का खजाना लेकर जा रही हूं और नए जोश के साथ अपने गायन करिअर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं। इस यात्रा को इतना खूबसूरत बनाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। उल्लेखनीय है कि ‘सा रे गा मा पा’ कई सालों से लोकप्रिय सिंगिंग शो बना हुआ है। इसमें आने वाले कई गायकों ने फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ