Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान की फिल्मों के फ्लॉप होने के लिए शहजाद ने बताई यह वजह, इधर-नवाजुद्दीन ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

यूं तो सुपरस्टार सलमान खान (59) को बॉलीवुड में धमाल मचाते तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी चमक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 May 2025 2:01:24

2 News : सलमान की फिल्मों के फ्लॉप होने के लिए शहजाद ने बताई यह वजह, इधर-नवाजुद्दीन ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

यूं तो सुपरस्टार सलमान खान (59) को बॉलीवुड में धमाल मचाते तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। साल 2023 में आई सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बिल्कुल नहीं चली। उसी साल दिवाली पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। हाल ही उन्होंने करीब डेढ़ साल बाद ए.आर. मुरुगदास की फिल्म ‘सिकंदर’ से वापसी की, लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई और 184.6 करोड़ रुपए ही कमा सकी। इस बीच सलमान के साथ ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर शहजाद खान (58) ने सलमान की दरियादिली के बारे में बात की।

इंडिया टुडे डिजिटल को दिए एक इंटरव्यू में शहजाद ने सलमान की हाल की फिल्मों की असफलता पर भी बात की और बताया कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है। शहजाद गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर दिवंगत अजीत के बेटे हैं, जिनकी स्पेशल डायलॉग डिलीवरी फैंस के बीच खासी लोकप्रिय थी। शहजाद ने सलमान को अपना ‘पुराना दोस्त’ कहा और सलमान की फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद उन्हें लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि ये सब बेकार की बातें हैं। हां, उनकी कुछ फिल्में नहीं चली हैं, लेकिन सलमान कभी खत्म नहीं हो सकते। जब तक ऊपर वाला नहीं बुलाएगा, वो काम करते रहेंगे।

उनका कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘टाइगर जिंदा रहेगा’। उनकी आने वाली फिल्में हिट होंगी। जो लोग यूट्यूब पर उनके खिलाफ बोलकर अपने चैनल चला रहे हैं, उन्हें सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। उनकी फिल्में इसलिए नहीं चल पातीं क्योंकि वे अपने उन दोस्तों को मौका देते हैं जिनके पास काम नहीं होता। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक एक्टर को उन्होंने ‘सिकंदर’ में काम दिया, क्योंकि उसने कहा था कि भाई मेरे पास काम नहीं है। सलमान ने बस इतना कहा, ‘फिल्म कर ले।’

वो ऐसे इंसान हैं जो बिना किसी स्वार्थ के मदद करते हैं। उन्हें इसके बदले में कुछ नहीं चाहिए होता। वो मानते हैं कि सब कुछ ऊपर वाला देता है। उन्होंने कभी लालच में कुछ नहीं किया। सलमान ने कभी खुद के लिए कुछ नहीं किया। वो इतना चुपचाप मदद करते हैं कि एक हाथ देता है तो दूसरे को खबर भी नहीं होती। उनकी दरियादिली का अंदाजा लगाना मुश्किल है। बीइंग ह्यूमन एक अलग पहलू है, लेकिन जो मदद वो करते हैं वो बहुत बड़ी है। उल्लेखनीय है कि सलमान अब अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए कई फिल्ममेकर्स के संपर्क में हैं। वे लगातार स्क्रिप्ट सुन रहे हैं। देखना है कि सलमान की अगली फिल्म कौनसी होती है और कब फ्लोर पर आती है।
shahzad khan,actor shahzad khan,andaaz apna pana,bharat,shahzad salman,nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin,sikandar,kick,bajrangi bhaijaan नवाजुद्दीन ने कहा, ठीक है एक फिल्म सलमान की नहीं चली, वरना उनकी ऐसी फिल्में हैं…

‘सिकंदर’ फिल्म को लेकर सलमान के साथ काम कर चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लोगों के सामने अपनी राय रखी है। उन्होंने सारी जिम्मेदारी सलमान पर डालने से मना किया है। नवाजुद्दीन और सलमान पहले ‘किक’ मूवी में नजर आए थे, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) में भी साथ थे। लोगों ने दोनों फिल्मों को काफी पसंद किया था। हाल ही में लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू के दौरान नवाज से ‘सिकंदर’ के बारे में बात की गई।

बातचीत के दौरान नवाज से सलमान के बॉक्स ऑफिस पर कमाल न कर पाने के बारे में पूछा गया। नवाज ने डायरेक्टर और राइटर पर सलमान की फिल्मों के असफल होने का दोष मढ़ा है। जब नवाज से ‘सिकंदर’ के बाद अच्छी स्क्रिप्ट चुनने के बारे में कहा गया, तो उन्होंने कहा कि ठीक है एक फिल्म उनकी नहीं चली, वरना उनकी ऐसी फिल्में हैं, इसलिए तो वो सुपरस्टार हैं। सलमान ने कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनमें कोई असाधारण सार नहीं था, लेकिन सिर्फ इसलिए कि उनमें वे थे, बड़ी हिट बन गईं। मैंने ‘सिकंदर’ नहीं देखी, इसलिए मुझे नहीं पता कि फिल्म किस बारे में थी।

लेकिन एक सुपरस्टार की खूबी यह होती है कि वह एक नॉर्मल फिल्म को इतना बड़ा बना देता है, चाहे उसमें सार हो या न हो। अगर भाई कोई फिल्म करने के लिए राजी हो जाते हैं, तो ये डायरेक्टर की जिम्मेदारी बन जाती है, सिर्फ भाई पर ही उंगली नहीं उठानी चाहिए। डायरेक्टर को भी काम करने की जरूरत है, अगर आपके पास सलमान हैं, तो फिल्म में सार और बाकी सभी एलिमेंट डालना उनका काम बन जाता है। सलमान एक ऐसी शख्सियत हैं, जो खुद में ही सुपरस्टार हैं। वे केवल अपनी मौजूदगी से एक नॉर्मल सी फिल्म को इतना बड़ा बना देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका