Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘किंग’ की शूटिंग में घायल शाहरुख इलाज के लिए पहुंचे USA, सिद्धार्थ-कियारा की बेटी के साथ सलमान की फोटो वायरल!

शाहरुख खान ने साल 2023 में करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए फैंस को उसी साल एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 2:09:26

2 News : ‘किंग’ की शूटिंग में घायल शाहरुख इलाज के लिए पहुंचे USA, सिद्धार्थ-कियारा की बेटी के साथ सलमान की फोटो वायरल!

शाहरुख खान ने साल 2023 में करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए फैंस को उसी साल एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी थी। इसके बाद से ही शाहरुख के चाहने वाले उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है। इस बीच रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म के लिए एक एक्शन सीन शूट करते-करते शाहरुख चोटिल हो गए। इस वजह से फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि चोटिल होने के बाद शाहरुख को फौरन अमेरिका ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में शाहरुख गैंगस्टर के रोल में दिखने वाले हैं, जिसके लिए उनके एक्शन सीन भी उसी हिसाब से लिखे गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख को मसल इंजरी हुई है। सोर्स के हवाले से कहा गया है कि चोट की बाकी डीटेल्स को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। मगर शाहरुख को उनकी पूरी टीम मेडिकल इमरजेंसी के लिए यूएस लेकर गई है। जहां उनका इलाज चल रहा है। ये कोई बहुत सीरियस चोट नहीं है मगर उन्हें मांसपेशियों में चोट लग गई है। शाहरुख को इससे पहले भी फिल्मों में अक्सर स्टंट करते हुए मसल इंजरी हुई है।

सोर्स ने ये भी बताया कि शाहरुख की सर्जरी हुई है जिसके बाद उन्हें करीब एक महीने का ब्रेक लेने के लिए कहा गया है। 'किंग' का अगला शेड्यूल अब सितंबर या अक्टूबर में होगा, क्योंकि शाहरुख को एक महीने का रेस्ट करना है। उन्हें रिकवर होने में महीने भर लग जाएगा। पूरी तरह से सही होने के बाद वो 'किंग' के सेट पर वापस जाएंगे। पूर्व में सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जुलाई से अगस्त तक के लिए फिल्म सिटी में गोल्डन टोबैको और YRF स्टूडियो को बुक किया गया था, जहां 'किंग' की शूटिंग होनी थी मगर अब इसे अगली सूचना तक रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 'किंग’ को शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। पहले इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले थे। ये एक हाई बजट एक्शन थ्रिलर होने वाली है। इसमें शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, अरशद वारसी, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। 'किंग' अगले साल गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

15 जुलाई को माता-पिता बने हैं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी हाल ही खुशियों से भर गई। दोनों ने 15 जुलाई को एक नन्हीं परी का स्वागत किया है। एक दिन पहले कियारा बेटी को जन्म देने के बाद अस्पताल से घर के लिए रवाना होती नजर आईं। हालांकि इस दौरान न कियारा की झलक देखने को मिली और न ही उनकी बेटी की। अब इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इसमें कियारा और सिद्धार्थ के साथ सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इसमें कपल की प्यारी बेटी का चेहरा भी दिख रहा है। इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है। हालांकि जब इस फोटो की असलियत जांची गई तो पता चला कि ये पूरी तरह फर्जी है। इस तस्वीर को सलमान के एक इंस्टाग्राम फैन पेज से शेयर किया गया है। फैंस ने इसे देखकर अनुमान लगाया कि सलमान शायद कपल से मिलने और उनकी बेटी को आशीर्वाद देने गए हों।

हालांकि तस्वीर को गौर से देखने पर कई खामियां सामने आईं, जैसे कि चेहरों का अलग दिखना, कपड़ों में सिलवटों की कमी और बैकग्राउंड का धुंधलापन, जो AI-जनरेटेड तस्वीरों की खासियतें हैं। बता दें सिद्धार्थ ने गुरुवार को एक पोस्ट शेयर कर पैपराजी से अपील की थी कि वे बेटी की फोटो नहीं लें और सिर्फ आशीर्वाद दें। ऐसे में सवाल ही पैदा नहीं होता कि वे इतनी जल्दी उसकी झलक दिखाने देंगे। सिद्धार्थ-कियारा भी विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और आदित्य चोपड़ा-रानी मुखर्जी की जैसे अपनी बेटी को कैमरे की नजरों से बचाकर रखना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका