न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6 दिन में छा गई ‘सैयारा’, बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास – टूटे कमाई के 8 बड़े रिकॉर्ड

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के 6 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दमदार ओपनिंग, रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग और 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ यह फिल्म नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी है। जानिए ‘सैयारा’ ने अब तक कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 12:28:03

6 दिन में छा गई ‘सैयारा’, बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास – टूटे कमाई के 8 बड़े रिकॉर्ड

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने सिल्वर स्क्रीन पर आते ही तहलका मचा दिया है। रोमांस और म्यूजिक से भरपूर यह फिल्म न केवल दर्शकों का दिल जीत रही है, बल्कि कमाई के मामलों में भी पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रही है। सुबह से रात तक थिएटर्स हाउसफुल जा रहे हैं, और टिकट खिड़की पर लगातार भीड़ उमड़ रही है — वो भी वीकडेज में! रिलीज़ के महज 6 दिन के भीतर ही फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसे साल की सबसे तेज़ी से कमाने वाली फिल्मों में शुमार कर देता है। बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को भी फिल्म की पकड़ मज़बूत रही और 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया। इस तरह अब तक 'सैयारा' की कुल कमाई 153.25 करोड़ पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं ‘सैयारा’ ने इन छह दिनों में कौन-कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

1. नए चेहरों की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग

18 जुलाई को रिलीज़ हुई ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन ₹21.5 करोड़ की शानदार शुरुआत की। यह कमाई किसी भी डेब्यू जोड़ी की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। इससे पहले 2018 में आई जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की 'धड़क' ने ₹8.76 करोड़ का कलेक्शन किया था — जिसे अब ‘सैयारा’ ने कहीं पीछे छोड़ दिया।

2. रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग

रिलीज़ से पहले ही ‘सैयारा’ की ₹9.39 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। करीब 3.8 लाख टिकटें बिक चुकी थीं, जिनमें से 1.05 लाख पीवीआर आईनॉक्स और 33,000 सिनेपोली में बिकीं। यह 2000 के बाद किसी डेब्यू फिल्म की सबसे ज़्यादा ओपनिंग डे टिकट बिक्री है।

3. मोहित सूरी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

‘मर्डर 2’, ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसे हिट्स दे चुके डायरेक्टर मोहित सूरी के लिए ‘सैयारा’ अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बन चुकी है। 21 करोड़ की ओपनिंग ने ‘एक विलेन’ (₹16.70 करोड़), ‘मर्डर 2’ (₹6.95 करोड़) और ‘आशिकी 2’ (₹6.10 करोड़) को पछाड़ दिया।

4. पहले तीन दिन में ₹83.25 करोड़ की बंपर कमाई

महज तीन दिनों में ही ‘सैयारा’ का कलेक्शन ₹83.25 करोड़ पहुंच गया। इसने साल 2025 की कई बड़ी फिल्मों जैसे ‘स्काई फोर्स’, ‘रेड 2’, ‘सितारे ज़मीन पर’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ को पीछे छोड़ दिया।

5. टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री

छह दिन की शानदार रफ्तार के साथ ‘सैयारा’ इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, और इसकी पोजिशन अभी और ऊपर जाने की उम्मीद है।

6. दिग्गज फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

‘सैयारा’ ने महज़ छह दिन में ही ‘स्काई फोर्स’ (₹134.93 करोड़), ‘सिकंदर’ (₹129.95 करोड़), ‘केसरी चैप्टर 2’ (₹94.48 करोड़), ‘जाट’ (₹90.34 करोड़), ‘भूल चूक माफ’ (₹74.81 करोड़) और ‘द डिप्लोमैट’ (₹40.73 करोड़) जैसे फिल्मों के लाइफटाइम ग्रॉस को पार कर लिया है।

7. वीकडेज में भी कायम कमाई का सिलसिला

आमतौर पर वीकडेज में फिल्में धीमा प्रदर्शन करती हैं, लेकिन ‘सैयारा’ ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार ₹20 करोड़ से अधिक की कमाई कर यह मिथक तोड़ दिया है।

8. वीकडेज की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

वीकडेज कलेक्शन के मामले में ‘सैयारा’ अब सिर्फ ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा 2’ से पीछे है। यानी यह तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने कामकाजी दिनों में भी दमदार कलेक्शन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक