न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मिस्टर इंडिया' का हिस्सा नहीं बन पाए थे आमिर खान, सतीश कौशिक ने किया था रिजेक्ट

दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर-डायरेक्टर के जाने के बाद उनसे जुड़े कई किस्से-कहानियां याद आ रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा आमिर खान से जुड़ा हुआ भी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Mar 2023 12:26:21

'मिस्टर इंडिया' का हिस्सा नहीं बन पाए थे आमिर खान, सतीश कौशिक ने किया था रिजेक्ट

दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर-डायरेक्टर के जाने के बाद उनसे जुड़े कई किस्से-कहानियां याद आ रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा आमिर खान से जुड़ा हुआ भी है। एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया था कि सतीश कौशिक की वजह से वो 'मिस्टर इंडिया' फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए थे। आइए जानते हैं कि वो क्या वजह थी।

1987 में रिलीज हुई अनिल कपूर की 'मिस्टर इंडिया' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। आमिर खान भी बॉलीवुड की इस सुपरहिट फिल्म का हिस्सा हो सकते थे, लेकिन सतीश कौशिक ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आमिर ने रिजेक्शन की वजह बताते हुए पूरा किस्सा सुनाया था।

आमिर खान ने फिल्म रिजेक्शन के बारे में बात करते हुए बताया, 'शेखर कपूर मेरे पसंदीदा डायरेक्टर्स में से एक थे और मैं उनके साथ काम करना चाहता था। मैं उनके पास गया और कहा कि मैं आपके साथ असिस्टेंट के तौर पर काम करना चाहता हूं। सतीश कौशिक चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर थे। मैं पेपर वर्क के साथ मीटिंग करने गया था। उस समय कोई पेपर वर्क नहीं करता था। सतीश कौशिक भी नहीं।'

आमिर के पेपर वर्क से शेखर कपूर काफी इंप्रेस हो गए थे। पेपर वर्क दिखाने के बावजूद आमिर को उस फिल्म में नहीं लिया गया। आमिर बताते हैं कि सतीश कौशिक ने उनसे कहा, 'तू जब आया था मुझसे मिलने मीटिंग के लिए, तो गाड़ी चला कर आया था, मेरे पास गाड़ी नहीं थी। तो मुझे लगा मैं जिस जूनियर को हायर को करूंगा, उसके पास गाड़ी है।' सतीश कौशिक की बात सुनने के बाद आमिर ने उनसे कहा कि वो उनकी गाड़ी नहीं थी। वो किसी की गाड़ी लेकर मीटिंग करने के लिए आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर