सारा अली खान को पैपराजी हर दिन घर से बाहर निकलते हैं स्पॉट करते हैं और उनके लुक्स की खूब चर्चाएं होती हैं। सारा लगभग हर दिन जिम, योगा और पिलाटे क्लासेज आते-जाते स्पॉट होती रहती हैं। इसी कड़ी में सारा अली खान को हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान सारा अली खान के लुक को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
इस दौरान सारा ने ऐसे कपड़े पहन रखे थे जो ट्रोलर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आए और वो एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल करने लगे। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सारा इस दौरान क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने दिखाई दीं। एक्ट्रेस का टॉप तो छोटा था ही लेकिन उससे छोटे उनके शॉर्ट्स थे। सारा ने जो शॉर्ट्स पहने हुए थे उसकी लंबाई इतनी ज्यादा कम थी कि शॉर्ट्स के पॉकेट भी उससे ज्यादा लंबे थे।














