न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB OTT 3 फेम सना ने किया निकाह, शेयर कीं तस्वीरें, इन्हें ‘दंगल’ की शूटिंग में चला मिर्गी का पता

टीवी एक्ट्रेस सना सुल्तान इस साल 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आई थी। इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता जबरदस्त तरीके से बढ़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Nov 2024 11:00:25

2 News : BB OTT 3 फेम सना ने किया निकाह, शेयर कीं तस्वीरें, इन्हें ‘दंगल’ की शूटिंग में चला मिर्गी का पता

टीवी एक्ट्रेस सना सुल्तान इस साल 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आई थी। इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। फैंस और मीडिया उनकी एक-एक गतिविधि जानने को बेकरार रहते हैं। इस बीच सना को चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। सना ने निकाह कर लिया है। सना ने अपने सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया। सना ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम धर्म की पाक जगह मदीना में निकाह किया है और उनके शौहर का नाम मोहम्मद वाजिद खान है।

हालांकि उन्होंने पति का चेहरा नहीं दिखाया। तस्वीरों में सना पारंपरिक सफेद शरारा पहने दिख रही हैं। वह दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जैसे ही सना ने उनकी जिंदगी की इतनी महत्वपूर्ण सूचना दी लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने में जुट गए। सलमान के बड़े भाई अरबाज खान की पत्नी शूरा खान, मुनीषा खटवानी, पॉलोमी दास, साई केतन राव, अरबाज पटेल, उमर रियाज सहित कई हस्तियों ने कमेंट कर उन्हें मुबारकबाद दी है।

सना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मुझे सबसे पवित्र जगह, मदीना में निकाह करने का सौभाग्य मिला। मैंने वाजिद जी, अपने विटामिन W के साथ निकाह कर लिया है। हमारा दोस्त से हमसफर बनने तक का ये सफर प्यार, धैर्य और विश्वास का वसीयतनामा रहा है।

सबसे खुशी की बात ये है कि हमने अपने रिश्ते को पवित्र रखा- हलाल, हम ऐसे समय में मिले जब हमें एक साथी की जरूरत थी। हमारा सपना था कि हम सिंपल निकाह करें जो आज पूरा हो गया है। हमने अपने करीबियों की उपस्थिति में, मदीना के शांत आसमान के नीचे, जीवनभर साथ रहने के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत की है।”

फातिमा सना शेख ने कहा, मुझे हफ्ते में दो बार दौरे पड़ते थे

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (32) को सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से खास पहचान मिली थी। अब फातिमा ने अपनी बिमारी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। फातिमा ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'दंगल’ की शूटिंग के दौरान मुझे मिर्गी का पता चला। पहले तो मैं इस बात को मानने को तैयार नहीं थी कि मुझे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है इसलिए मैंने कोई दवा नहीं ली। मुझे डर था कि लोगों के सामने मुझे मिर्गी का दौरा पड़ सकता है।

मुझे बहुत दौरे पड़ते थे, मैं दवाई कम लेती थी, न सिर्फ लोगों से बल्कि मैं दवाई से भी लड़ रही थी। मुझे हफ्ते में दो बार दौरे पड़ते थे, जलती लाइट्स से मिर्गी में ट्रिगर होता है। मिर्गी को लेकर बहुत भ्रम है। लोगों को लगता है कि आप या तो ड्रग्स ले रहे हैं, लाइमलाइट में रहना चाहते हैं या भूत-प्रेत से जूझ रहे हैं और आपको इनसे दूर रहना चाहिए। हालांकि पैपराजी ने मेरा सपोर्ट किया। जब मैंने पैप्स से कैमरे की लाइट चमकाने से मना किया तो उन लोगों ने मेरी बात मानी।

फातिमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें साल 1997 में कमल हसन के साथ कॉमेडी मूवी ‘चाची 420’ में देखा गया था। इसके बाद वह ‘दंगल’, ‘लूडो’, ‘सूरज पर मंगल भारी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फातिमा की पिछले फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई ‘सैम बहादुर’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री