न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘गदर’ और ‘कोई मिल गया’ फेम एक्टर का निधन, अनिल कपूर ने दोस्त अनुपम खेर की ऐसे की तारीफ

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक के निधन के बाद एक और दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। 'कोई मिल गया' और 'गदर' जैसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Nov 2024 8:38:39

2 News : ‘गदर’ और ‘कोई मिल गया’ फेम एक्टर का निधन, अनिल कपूर ने दोस्त अनुपम खेर की ऐसे की तारीफ

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक (68) के निधन के बाद एक और दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। 'कोई मिल गया' और 'गदर' जैसी फिल्मों से मशहूर हुए एक्टर टोनी मीरचंदानी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका आज सोमवार (4 नवंबर) को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया। वे 54 साल के थे। टोनी ने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल से दर्शकों का दिल जीता। टोनी के निधन से सिनेमा जगत में मातम छाया हुआ है। उनके परिवार में उनकी पत्नी रमा मीरचंदानी और बेटी श्लोका मीरचंदानी हैं।

बताया जा रहा है कि टोनी लंबे समय से बीमार थे। उनके साथी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के साथ उनके जीवंत व्यक्तित्व और सकारात्मक प्रभाव के लिए याद कर रहे हैं। टोनी के लिए सिंधु भवन सिंधी झूलेलाल मंदिर 45, पीजी रोड, सिंधी कॉलोनी बेगमपुर, सिकंदराबाद हैदराबाद, तेलंगाना में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।

टोनी ने फिल्मों के साथ टीवी शो में भी काम किया। उन्हें मल्टी टैलेंटेड एक्टर माना जाता था। 'कोई मिल गया' और 'गदर' से उन्होंने फैंस के दिलों दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी। टोनी ने 'लिटिल अमेरिका', 'आफ्टर एवर आफ्टर', 'द लीग' और 'क्रिमिनल माइंडस' जैसे टीवी शो और वेब सीरीज में भी काम किया था। वे पर्दे पर जटिल किरदारों को निभाने में निपुण थे, जो एक्टर के तौर पर उनकी क्षमता को बयां करता है। वे सेट पर अक्सर नए एक्टर्स को सलाह देते थे।

अनिल कपूर ने अनुपम खेर के साथ तस्वीरें पोस्ट कर लिखीं ये बातें

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने करिअर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अब वे ‘विजय 69’ फिल्म में नजर आएंगे। इस बीच वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने करीबी दोस्त अनुपम खेर की जमकर तारीफ की है। अनिल-अनुपम की जोड़ी ने कई सुपरहिट मूवी में काम किया है।

अनिल ने इंस्टाग्राम पर अनुपम के साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वह (अनुपम खेर) कुछ भी कर सकते हैं। एक हिंदी मीडियम का लड़का हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा, यह उसकी पहचान बनाने की भूख का प्रमाण है। अनुपम ने अपने काम से अपने परिवार को गौरवान्वित किया है और मैं उनके साथ काम करने और उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानने के लिए खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं।

69 साल की उम्र में अनुपम दिल से एक युवा लड़के हैं और मेरा विश्वास करें, मैं इस बात की गारंटी दे सकता हूं कि वह जिम में भी खुद को आगे बढ़ा सकते हैं। विजय 69 के लिए शुभकामनाएं अनुपम खेर। सिनेमा में आपके 40 साल पूरे होने का जश्न मनाकर पूरी इंडस्ट्री आपको सलाम कर रही है। हम आपसे प्यार करते हैं।” अनुपम इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने इसे अपनी मां को समर्पित किया है। फिल्म 8 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही इसका दमदार ट्रेलर सामने आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री