न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वनडे में आस्ट्रेलिया से हारा पाकिस्तान, पाक के इस खिलाड़ी ने अपने नाम किया बड़ा कीर्तिमान

इस मैच में भले ही पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनकी टीम के एक युवा खिलाड़ी ने जमकर चर्चा बटोरी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Nov 2024 10:20:50

वनडे में आस्ट्रेलिया से हारा पाकिस्तान, पाक के इस खिलाड़ी ने अपने नाम किया बड़ा कीर्तिमान

घर में टेस्ट सीरीज फतह करने के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान टीम 4 नवंबर को पहला वनडे मैच खेलने उतरी लेकिन जीत दर्ज करने में नाकाम रही। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने पहले ही मैच में निराश किया जिसका नतीजा ये हुआ कि टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। हालांकि गेंदबाजी में पाकिस्तान ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मेहमान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क नाबाद लौटे।

इस मैच में भले ही पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनकी टीम के एक युवा खिलाड़ी ने जमकर चर्चा बटोरी। इस खिलाड़ी का इस मैच के जरिए वनडे डेब्यू हुआ जिसमें वह बल्ले से तो कुछ खास कमाल नहीं कर सके लेकिन शानदार फील्डिंग से सुर्खियां बटोरते हुए बड़ा कारनामा कर दिखाया।

ये खिलाड़ी कोई और नहीं 21 साल के इरफान खान हैं। इरफान ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपना वनडे डेब्यू किया। पहले ही मैच में वह अनलकी साबित हुए। वह 22 रन बनाकर रन आउट हुए। हालांकि फील्डिंग में इरफान ने कमाल कर दिया। इरफान खान ने 3 शानदार कैच लपके और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

इरफान खान का डेब्यू में कमाल

दरअसल, अपने पहले ही ODI मैच में इरफान खान ने जेक फ्रेजर मक्गर्क, जॉश इंग्लिस और मार्नश लाबुशेन का कैच लपका और बता दिया कि वह कितने गजब के फील्डर है। इरफान खान पाकिस्तान के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले ही ODI मैच में बतौर फील्डर तीन कैच लेने का कारनाम किया। ये बड़ा कारनामा करने वाले दुनिया के 9वें क्रिकेटर हैं।

इस पहले वनडे मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 204 रनों का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 33.3 ओवरों में हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में तीसरी बार पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सबसे कम अंतर से जीत (विकेट)

2 विकेट से, सेंचुरियन, 2009 CT (आखिरी गेंद पर)

2 विकेट से, पर्थ, 2010

2 विकेट से, मेलबर्न, 2024

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत