Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अथिया को 32वें जन्मदिन पर पिता ने यूं किया विश, ‘सिटाडेल : हनी बनी’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज मंगलवार (5 नवंबर) को अपने जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। अथिया 32 साल की हो गईं। अथिया को इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Nov 2024 12:30:25

2 News : अथिया को 32वें जन्मदिन पर पिता ने यूं किया विश, ‘सिटाडेल : हनी बनी’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज मंगलवार (5 नवंबर) को अपने जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। अथिया 32 साल की हो गईं। अथिया को इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच अथिया के पिता दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने भी उन्हें विश करते हुए पोस्ट शेयर की है। इसमें सुनील ने फैंस को अथिया के बचपन की कई तस्वीरों से रूबरू कराया है। पहली फोटो में आथिया पालने में खेलती दिख रही हैं। दूसरी में अथिया कैमरे की ओर देख रही हैं।

तीसरी में वह खिलौने के साथ खेल रही हैं जबकि आखिरी में पापा के साथ अथिया और उनके भाई अहान मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सुनील ने इमोशन से भरपूर कैप्शन में लिखा, “मेरे बेस्ट पार्ट को हैप्पी बर्थडे, हमेशा से मेरी फेवरेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा विश्वासपात्र और मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी...तुम्हें हद से ज्यादा प्यार...टिया।” बता दें अथिया ने भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल को लंबे समय तक डेट करने के बाद उनके साथ शादी रचा ली।

शादी पिछले साल सुनील शेट्टी के लोनावला वाले बंगले पर धूमधाम से हुई। इसमें करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। अथिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2015 में 'हीरो' मूवी से डेब्यू किया था। उनकी पिछली फिल्म साल 2019 में आई 'मोतीचूर चकनाचूर' थी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी हीरो थे। कह सकते हैं कि अथिया बॉलीवुड में अपने पिता की तरह सफल नहीं रहीं।

7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी वरुण और सामंथा की ‘सिटाडेल : हनी बनी’

राज एंड डीके की मच अवेडेट वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ 7 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी पहली बार साथ काम करती दिखेगी। यह एक सस्पेंस सीरीज है। इसमें केके मेनन, सिमरन और सिकंदर खेर के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। मुंबई में सोमवार (4 नवंबर) रात इसकी स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की। वरुण का चार्मिंग लुक देखने को मिला। उन्होंने ब्लैक सूट कैरी किया था।

सामंथा गॉर्जियस अवतार में नजर आईं। उन्होंने ऑफ शोल्डर सिल्वर बॉडीकोन ड्रेस पहनी। सामंथा ने अपना लुक सेटल मेकअप, खुले कर्ली हेयर और शानदार मुस्कान के साथ पूरा किया। एक्टर शाहिद कपूर भी स्क्रीनिंग में पहुंचे। वे ऑल ब्लैक लुक में दिखे। आदित्य रॉय कपूर भी स्पॉट हुए। पिछले दिनों बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं वरुण की भतीजी और एक्ट्रेस अंजिनी धवन भी पहुंचीं।

नेहा धूपिया का बहुत ही कूल लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस कृतिका कामरा रेड कलर के गाउन में काफी सुंदर लग रही थीं। इनके अलावा अनुपम व किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर, एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज फेम एक्ट्रेस रसिका दुग्गल, एक्ट्रेस अनुष्का सेन सहित और भी कई सितारे इवेंट में पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका