न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4थे दिन सिंघम अगेन की कमाई में आई 50% की गिरावट, लागत वसूलना मुश्किल, रोहित शेट्‌टी के नाम दर्ज हुई एक और असफलता

अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर स्टारर सिंघम अगेन ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Nov 2024 1:26:28

4थे दिन सिंघम अगेन की कमाई में आई 50% की गिरावट, लागत वसूलना मुश्किल, रोहित शेट्‌टी के नाम दर्ज हुई एक और असफलता

अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर स्टारर सिंघम अगेन ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा। लेकिन सोमवार को 4थे दिन फिल्म के कारोबार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि दर्शक अब अपने-अपने शहरों की ओर अपने काम को लेकर लौटने लगे हैं। अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली सिंघम अगेन के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में इस बार करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ नजर आए है।

सिर्फ चार दिनों में सिंघम अगेन ने 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों की मानें तो, चौथे दिन फिल्म ने 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 43.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 42.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन यानी रिलीज के पहले रविवार को फिल्म ने 35.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। कुल कमाई फिल्म ने 137.99 करोड़ रुपये का कर लिया है। वहीं, फिल्म के वीकेंड कलेक्शन के मामले में इसने आमिर खान की दंगल (107 करोड़), ब्रह्मास्त्र (120 करोड़), राजामौली की RRR (75 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

ज्ञातव्य है कि रोहित शेट्‌टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 350 करोड़ के भारी बजट में बनाया गया है। चार दिन के कारोबार से साफ-साफ नजर आ रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलतम फिल्मों में शुमार नहीं हो पाएगी। इसका कारण यह है कि 350 करोड़ की लागत को वसूलने के लिए सिंघम अगेन को सिनेमाघरों से कम से कम 650 करोड़ का कारोबार करना होगा जो मुश्किल है। रोहित शेट्‌टी अपनी फिल्म को सोलो रिलीज करने में सफल होते तो इसके कारोबारी आंकड़े कुछ और बयां कर रहे होते है। लेकिन इस वक्त उन्हें अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया 3 से कड़ी टक्कर झेलनी पड़ रही है, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर उन्हें मुश्किलात का सामना करना पड़ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन को भूल भुलैया 3 से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन स्टारर फिल्म दिवाली के बाद रिलीज हुई थी। मूवी को रिलीज हुए चार दिन हो गए है। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। शुक्रवार को फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये, शनिवार को 37 करोड़, रविवार को 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। टोटल कमाई फिल्म ने 123.50 करोड़ रुपये हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री