न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिंगल हैं कार्तिक आर्यन, डेटिंग के लिए टाइम नहीं, माधुरी दीक्षित ने दिए शादी सफल बनाने के टिप्स

एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय अपनी फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ को लेकर लाइमलाइट मंत हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Nov 2024 1:18:53

2 News : सिंगल हैं कार्तिक आर्यन, डेटिंग के लिए टाइम नहीं, माधुरी दीक्षित ने दिए शादी सफल बनाने के टिप्स

एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय अपनी फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ को लेकर लाइमलाइट मंत हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचाई हुई है। इसने तीन दिन में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। फैंस को कार्तिक की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रहती है। कार्तिक 33 साल के हो चुके हैं। मौजूदा दौर में उनकी गिनती बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में होती है। कार्तिक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इनमें लड़कियों की संख्या बहुत ज्यादा है, जो उन्हें दिलो-जान से प्यार करती हैं।

इस बीच कार्तिक ने अपनी लव लाइफ पर बात की। कार्तिक ने द मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बीते कुछ सालों से मैं सिंगल हूं। फिल्मों के बिजी शेड्यूल की वजह से पर्सनल लाइफ के लिए मेरे पास बेहद कम समय बचता है। मैं सिंगल हूं और मुझे अपनी लाइव लोकेशन किसी को भेजने की जरूरत नहीं है। मैं किसी डेटिंग ऐप पर भी नहीं हूं। ‘चंदू चैंपियन’ सहित अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर मैंने फोकस किया है और इस वजह से मैं बिजी रहता हूं।

ये एक ऐसा किरदार था, जिसके लिए मैंने एक प्रोफेशनल एथलीट की तरह ही खुद का शेड्यूल पूरा करना पड़ा। मैंने बेहद सख्त शेड्यूल फॉलो किया। इसमें जिम से लेकर खाने और सोने…हर चीज का बेहद ध्यान रखा गया और ये सब दो साल तक चलता रहा। ऐसे में मेरे पास डेटिंग के लिए टाइम ही नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में ‘भूल भुलैया 3’ में ‘मंजूलिका’ का रोल करने वालीं एक्ट्रेस विद्या बालन ने कार्तिक की पर्सनल लाइफ पर कहा था कि उनकी लाइफ में कोई मिस्ट्री गर्ल है। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब कार्तिक ने स्थिति साफ कर दी है।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,kartik singhle,kartik dating,kartik relationship,bhool bhulaiyaa 3,madhuri dixit,dr sriram nene,madhuri marriage

माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने ने हाल ही मनाई थी 25वीं मैरिज एनिवर्सरी

मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (57) ने 90 के दशक में अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और डांस का जादू चलाया। फैंस आज भी माधुरी पर फिदा हैं। माधुरी अब कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। वह ‘भूल भुलैया 3’ में हैं और दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहीं। पिछले दिनों माधुरी ने शादी की सिल्वर जुबली मनाई थी। माधुरी ने अक्टूबर 1999 में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन श्रीराम नेने के साथ शादी की। उनके दो बेटे हैं।

माधुरी ने शादी को लेकर खुलकर बात की है। माधुरी ने कहा कि शादी में बहुत सी चीजें होती हैं। ये कुछ लेने और देने जैसा है। आपको यह समझना होगा कि आप दो इंसान एक ही छत के नीचे रहते हैं, इसलिए नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों ही तरह की बातें होंगी, मगर आपको सिर्फ इसे समझने की जरूरत है। शादी को सफल बनाने के लिए हर दिन काम करना पड़ता है। यह आसान नहीं है।

यह एक साझेदारी है। एक-दूसरे को सम्मान देना चाहिए। एक-दूसरे के लिए प्यार होना चाहिए। एक-दूसरे के लिए स्पेस भी होना चाहिए। मुझे लगता है कि ये सभी चीजें मिलकर शादी को सफल बनाती हैं। उल्लेखनीय है कि माधुरी ने साल 1984 में 'अबोध' से अपने करिअर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह 70 से ज्यादा फिल्मों में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री