Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पति और बेटे के साथ मूवी देखने पहुंचीं रुपाली, नोरा ने इसलिए लिया अनन्या, जान्हवी, सारा का नाम

‘अनुपमा’ में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वालीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने हाल ही में कई गंभीर आरोप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Nov 2024 11:44:30

2 News : पति और बेटे के साथ मूवी देखने पहुंचीं रुपाली, नोरा ने इसलिए लिया अनन्या, जान्हवी, सारा का नाम

‘अनुपमा’ में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वालीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने हाल ही में कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद से लोग रुपाली के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रुपाली ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दी है, लेकिन वह सोमवार (4 नवंबर) को अपने पति अश्विन वर्मा के साथ नजर आईं। उन्होंने अश्विन का हाथ पकड़ रखा था। दोनों के बीच काफी प्यार दिखा। रुपाली ने पैपराजी को पोज भी दिए। उनके साथ उनका बेटा भी था। रुपाली पति का हाथ पकड़े और कंधे पर सिर रखे दिखीं।

अश्विन ने भी रुपाली के कंधे पर हाथ रखा हुआ था। दूसरे पोज में पूरा परिवार हाथ जोड़े हुए दिख रहा था। वे मुंबई में एक थिएटर के बाहर नजर आए। पोज के दौरान रुपाली पति को साइड हग करते हुए नजर आईं। उन्होंने सोलो पोज भी दिया। रुपाली ने रेड सूट पहन रखा था जबकि अश्विन स्ट्रिप्ड शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स में थे। उन्होंने सिनेमाहॉल में हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का मजा लिया। बता दें कि साल 2013 में रुपाली और अश्विन की शादी हुई थी।

अश्विन के पहली शादी से दो बेटियां हैं। ईशा उनकी छोटी बेटी है जो कि फिलहाल अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती हैं। ईशा ने रुपाली पर अपने पिता के साथ एक्ट्रा मैरिटल अफेयर और एक कंट्रोलिंग इंसान, परिवार बर्बाद करने जैसे आरोप लगाए हैं। इसे लेकर ईशा का चार साल पहले किया गया पोस्ट वायरल होने के बाद उन्होंने कई मीडिया हाउस से बातचीत में यह कंफर्म भी किया।

नोरा फतेही ने कहा, अन्य एक्ट्रेस से अलग है मेरा बॉडी स्टाइल

नोरा फतेही मौजूदा दौर में बॉलीवुड की टॉप क्लास डांसर में शुमार की जाती हैं। उन्होंने कई गानों में अपनी प्रतिभा दिखाई है। अब मेलबोर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव के दौरान एक इंटरव्यू में नोरा ने बॉलीवुड में स्टाइलिंग के बारे में खुलकर बात की। नोरा ने कहा कि भारत में लंबे समय तक काम करने के बाद मैं अपने स्टाइलिस्टों से बात कर सकती हूं और कह सकती हूं कि वे मुझे अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और सारा अली खान की तरह कपड़े न पहनाएं, क्योंकि मेरा बॉडी स्टाइल अलग है।

उनके लिए मेरा तर्क समझना अक्सर मुश्किल हो जाता है, लेकिन आखिरकार वे मान जाते हैं। मेरे सामने कई ऐसे संघर्ष आते हैं, जिनमें मुझे स्टाइलिस्टों और निर्देशकों पर दबाव डालना पड़ता है, क्योंकि वे कुछ खास कपड़े बनाते हैं और कहते हैं, ‘अच्छा, दूसरे लोग तो ये पहन रहे हैं।' मेरे गानों में बाकी अभिनेत्रियों द्वारा पहने गए कपड़े पहनने से कोरियोग्राफी और डांस की सुंदरता से ध्यान हट जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नोरा ने साल 2013 में ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘भारत’, ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘माणिके’, ‘एक तो कम जिंदगानी’, ‘कमरिया’, ‘दिलबर’ सहित कई गानों में अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों का दिल जीता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका