न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नागा-शोभिता की शादी की डेट-वेन्यू आए सामने, सनी-डेनियल ने 13 साल बाद फिर से की शादी

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की वेडिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Nov 2024 8:04:20

2 News : नागा-शोभिता की शादी की डेट-वेन्यू आए सामने, सनी-डेनियल ने 13 साल बाद फिर से की शादी

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की वेडिंग डेट लीक हो गई है। वे 4 दिसंबर को शादी करेंगे। उनके वेडिंग वेन्यू को लेकर भी खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा के पिता साउथ इंडियन सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की पारिवारिक प्रॉपर्टी ‘अन्नपूर्णा स्टूडियो’ में शादी की रस्में निभाई जाएंगी। वेडिंग वेन्यू जल्द ही विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा जा रहा है कि हैदराबाद में होने वाली शादी में तमाम स्टार्स मेहमान बनकर पहुंचेंगे।

हल्दी, मेहंदी, संगीत, बैचलर पार्टी और रिसेप्शन तक का जश्न देखने को मिलेगा। पहले कहा जा रहा था कि कपल ग्रैंड और रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। राजस्थान के एक पैलेस में तेलुगु व हिंदू रीति-रिवाज से इनकी शादी की तैयारियों की जानकारी सामने आ रही थी। अब कहा जा रहा है कि नागार्जुन की इच्छा के मुताबिक ये शादी हैदराबाद में होगी। शादी एकदम ट्रेडिशनल अंदाज में होने वाली है। एक गेस्ट लिस्ट भी सामने आई है।

इसके हिसाब से टॉलीवुड से नंदामुरी, दग्गुबाती और कोनिडेला परिवार शादी में शामिल होगा। दग्गुबाती फैमिली में सुरेश बाबू, वेंकटेश और राणा शिरकत करेंगे। इसके अलावा कपल के को-स्टार्स, दोस्त और टॉलीवुड के जाने-माने चेहरे, नेता, मुख्यमंत्री, विधायक और सांसद के भी फंक्शन में शामिल होने की उम्मीद है। कपल ने 8 अगस्त को अचानक सगाई कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था। दोनों पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बता दें कि नागा ने साल 2017 में दिग्गज अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ शादी की थी, लेकिन साल 2021 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए और उनका तलाक हो गया।

सनी और डेनियल ने तीनों बच्चों के सामने निभाईं शादी की रस्में

एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल वह अपनी दूसरी शादी के चलते लाइमलाइट में हैं। दरअसल सनी ने एक बार फिर से अपने पति डेनियल वेबर के साथ शादी रचाई है। सनी और डेनियल ने इससे पहले साल 2011 में शादी की थी। अब 13 साल बाद इस जोड़े ने मालदीव में दोबारा शादी की और अपने तीनों बच्चों के सामने दोबारा सारी कसमें दोहराई हैं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर वायरल हो रही है।

सनी व्हाइट कलर के गाउन में ‘बेबी डॉल’ जैसी नजर आ रही हैं। डेनियल भी सफेद रंग के सूट में डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ जुड़वां बेटे नोआ और अशर व बेटी निशा भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने 31 अक्टूबर को मालदीव में क्रिश्चियिन रीति-रिवाजों से शादी की कसमें खाईं। अब सनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को कन्फर्म करते हुए कुछ मीडिया हाउस के पोस्ट शेयर किए हैं जो उनकी शादी की तस्वीरें हैं।

ईटाइम्स के मुताबिक सनी और डेनियल काफी समय से शादी की कसमों को दोहराना चाहते थे लेकिन वे उस वक्त का इंतजार कर रहे थे जब उनके बच्चे इतने बड़े नहीं हो जाएं कि वे शादी का महत्व समझ सकें। वे चाहते थे कि उनके बच्चे परिवार और प्यार का महत्व समझें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री