न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान के फैंस को इस दिन मिलेगा ‘सिकंदर’ के टीजर का गिफ्ट, इनके साथ काम करना चाहती हैं शबाना

सुपरस्टार सलमान खान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी, जो साल 2023 की दिवाली पर रिलीज हुई थी। इस साल सलमान की एक भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Dec 2024 1:41:56

2 News : सलमान के फैंस को इस दिन मिलेगा ‘सिकंदर’ के टीजर का गिफ्ट, इनके साथ काम करना चाहती हैं शबाना

सुपरस्टार सलमान खान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ थी, जो साल 2023 की दिवाली पर रिलीज हुई थी। इस साल सलमान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। फिलहाल उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के चर्चे हो रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंचेगी। अब फिल्म को लेकर एक खास अपडेट सामने आ रही है, जो सलमान के फैंस को खुश कर देगी। मूवी का टीजर सलमान के 59वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसके पहले प्रोमो की रिलीज डेट का ऐलान किया है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि टीजर को तैयार किया जा रहा है। इसमें जरूरी सीन और कट को एडिट करने के बाद यह तैयार हो जाएगा। एआर मुरुगडॉस इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। यानी दर्शकों को मच अवेटेड 'सिकंदर' की पहली झलक देखने को मिलेगी। बता दें प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले बन रही मूवी में सलमान के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगी। फैंस को पहली बार बड़े पर्दे पर इस जोड़ी का जलवा देखने को मिलेगा।

एक्शन से भरपूर यह मनोरंजक फिल्म एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने की गारंटी देती है। सलमान-रश्मिका फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग जनवरी तक खत्म हो जाएगी। मेकर्स चाहते हैं कि टीजर से फिल्म को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया जाए। यहीं से फिल्म का मार्केटिंग कैम्पेन भी शुरू हो जाएगा। मेकर्स का प्लान है कि टीजर के बाद गाने उतारे जाएं और फिर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाए।

शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी ने किया है कई फिल्मों में साथ काम

एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार की जाती थीं। उनकी आर्ट और कमर्शियल दोनों सिनेमा पर गजब की पकड़ थी। शबाना ने दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के साथ कई फिल्मों में काम किया। शबाना ने अब एक बार फिर से नसीर के साथ काम करने की इच्छा जताई है। दरअसल हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर श्याम बेनेगल ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया। यहां शबाना, नसीर सहित कई कलाकार जमा हुए।

शबाना ने बेनेगल के निर्देशन में बनीं कई फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म ‘अंकुर' थी, जिसका डायरेक्शन बेनेगल ने ही किया था। इसके अलावा शबाना उनकी ‘द सीडलिंग’, ‘जुनून’, ‘मंडी’ और ‘हरी भरी’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने में सफल रही थीं।

शबाना ने इस खास मौके की तस्वीर अपने एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शिकायती लहजे में सवाल किया है कि लोग अब उन्हें और नसीर को साथ में कास्ट क्यों नहीं कर रहे हैं? उल्लेखनीय है कि शबाना और नसीर ने ‘मासूम’, ‘निशांत’ और ‘पार’ सहित कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री