न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्यौंहारी माहौल में फिर चलेगा सैयारा का जादू, 4थे वीकेंड की कमाई 8 करोड़ ! आगामी सप्ताह सफर खत्म

चौथा वीकेंड त्यौंहारी छुटि्टयों का है ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वालों का अनुमान है कि सैयारा इस सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल हो जाएगी। इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है जो इसके कारोबार को रोकने में सफल हो।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 10:02:39

त्यौंहारी माहौल में फिर चलेगा सैयारा का जादू, 4थे वीकेंड की कमाई 8 करोड़ ! आगामी सप्ताह सफर खत्म

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ का क्रेज दर्शकों के बीच तीन सप्ताह बाद भी लगातार बना हुआ है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसके कारोबार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन इसके बावजूद दर्शकों में अभी भी इसे देखने की ललक बाकी है। बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन का सफर तय कर चुकी सैयारा एक बार फिर से बड़ा उछाल लेने की तैयारी में है। चौथा वीकेंड त्यौंहारी छुटि्टयों का है ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वालों का अनुमान है कि सैयारा इस सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल हो जाएगी। इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है जो इसके कारोबार को रोकने में सफल हो।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 175.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने मजबूती बनाए रखते हुए 110 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे हफ्ते में यह आंकड़ा 29.75 करोड़ रुपये रहा। इस तरह तीन हफ्तों में ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन 315 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे हफ्ते की शुरुआत भी फिल्म ने दमदार की है। चौथे शुक्रवार को ‘सैयारा’ ने 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन बढ़कर 316.65 करोड़ रुपये हो गया है। यह आंकड़ा साबित करता है कि ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस सफर अभी खत्म होने में देरी है।

हालांकि सिने गलियारों में बहती हवाओं का यह भी कहना है कि सैयारा अब अपने आखिरी सफर पर है। 14 अगस्त को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों वॉर 2 और कुली का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसके चलते न सिर्फ इसकी स्क्रीन्स में जबरदस्त कमी आएगी अपितु इसके शोज भी कमोबेश पूरी तरह से कम हो जाएंगे। ऐसे में यह फिल्म आने वाले सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ लाखों में सिमट जाएगी।

पूरा नहीं होगा 400 करोड़ का सपना

अपने जबरदस्त कारोबार के चलते सैयारा ने ट्रेड विश्लेषकों में यह उम्मीद जगाई थी कि वह बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। लेकिन तीसरे सप्ताह में सैयारा के कारोबार में लगातार गिरावट जारी रही जिसके चलते यह उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो गई है। अपने 3रे सप्ताह के सफर में सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 29.75 करोड़ का कारोबार किया, जिसके इसके खत्म होते सफर का संकेत दे दिया।

सैयारा के चौथे सप्ताह के कारोबार को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह बमुश्किल 12-13 करोड़ का कारोबार ही कर पाएगी और आगामी सप्ताह इसका सफर खत्म हो जाएगा क्योंकि YRF ने अपनी बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म वॉर 2 के लिए पहले से ही सिनेमाघरों को बुक कर रखा है जिसके चलते इसकी स्क्रीन्स और शो करीब-करीब खत्म हो जाएंगे। वॉर 2 के साथ-साथ सैयारा को आगामी सप्ताह से रजनीकांत की पैन इंडिया रिलीज कुली से भी मुकाबला करना होगा। इन परिस्थितियों में सैयारा का 400 करोड़ के आंकड़े को छूना बहुत दूर की कौड़ी नजर आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी