Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ की एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ‘छावा’ के बाद सबसे ज्यादा टिकट बिक्री, पहला दिन 25 करोड़ के पार

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यशराज फिल्म्स की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज़ से पहले और रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। नए चेहरों के बावजूद, फिल्म ने टिकट बिक्री में 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है, जो कि आने वाले दिनों में ब्लॉकबस्टर साबित होने की ओर संकेत कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 7:45:48

‘सैयारा’ की एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ‘छावा’ के बाद सबसे ज्यादा टिकट बिक्री, पहला दिन 25 करोड़ के पार

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यशराज फिल्म्स की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज़ से पहले और रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। नए चेहरों के बावजूद, फिल्म ने टिकट बिक्री में 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है, जो कि आने वाले दिनों में ब्लॉकबस्टर साबित होने की ओर संकेत कर रही है।

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन


18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई 'सैयारा' ने अपनी एडवांस टिकट बुकिंग से 3,80,000 से अधिक टिकट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। PVR, INOX और सिनेपोलिस जैसे राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चैनों पर पहले ही दिन करीब 1,95,000 टिकट बिक चुके थे। यह आंकड़ा 2025 में अब तक सिर्फ विक्की कौशल की 'छावा' से पीछे है, जिसने पहले दिन 2,25,000 टिकटों की बिक्री दर्ज की थी।

डबल डिजिट ओपनिंग की उम्मीद


शुरुआत में फिल्म के पहले दिन की कमाई को 5 से 6 करोड़ के बीच माना जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे बुकिंग तेज़ हुई, अनुमान 20 से 25 करोड़ की ओपनिंग तक पहुंच गए। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा अब तक 9.40 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जो सलमान खान की 'सिकंदर' (10.10 करोड़) के लगभग बराबर है और 'छावा' (13.80 करोड़) से थोड़ा पीछे है।

सुबह के शो में उमड़ी भीड़

YRF ने इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों को सुबह के शो के लिए टिकट दर कम रखने के लिए पाबंद किया था। इसका सकारात्मक पहलू सामने आया, जब सुबह 9 बजे वाले शो में मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में युवाओं का हुजूम नजर आया। साथ ही युवाओं ने एडवांस बुकिंग और विंडो के जरिये भी भारी मात्रा सिनेमाघरों का रुख किया। दोपहर 3 बजे वाले शो तक पहले दिन की कमाई का अनुमान लगभग 10 करोड़ लगाया जा रहा था लेकिन शाम और रात के शो के लिए एडवांस पर उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट झलकने लगा कि यह फिल्म पहले दिन 25 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

नए चेहरों की बड़ी शुरुआत

फिल्म में लीड रोल निभा रहे अहान पांडे बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के चचेरे भाई और अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे हैं। वह चिकी पांडे और डीन पांडे के बेटे हैं। वहीं, उनके अपोज़िट नजर आ रहीं अनीत पड्ढा इससे पहले काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ और वेब सीरीज़ ‘Big Girls Don’t Cry’ में अभिनय कर चुकी हैं। अनीत ने निर्देशक मोहित सूरी को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर धन्यवाद भी दिया।

फिल्म की कहानी और संगीत


सैयारा एक संघर्षशील गायक और एक उभरते गीतकार की प्रेम कहानी है, जिसमें भावनाओं और संगीत का गहरा मेल है। फिल्म में 7 गाने हैं, जिन्हें तनीष्क बागची, मिथून, विशाल मिश्रा, फहीम अब्दुल्ला, अर्सलान निजामी, सचेत-परंपरा और ऋषभ कांत जैसे नामी संगीतकारों ने तैयार किया है। यह म्यूजिक फिल्म के प्रमोशन का सबसे मजबूत पक्ष बनकर उभरा है।

सैयारा की समीक्षकों से तारीफ

लाइफबैरीज डॉट कॉम की समीक्षा में कहा गया कि यह फिल्म न तो कोई नई बात कहती है, न ही रोमांस की परिभाषा बदलती है। फिर भी, यह दर्शकों के दिल को छूने का माद्दा रखती है, और इसका श्रेय जाता है फिल्म के संगीत, सिनेमैटोग्राफी और दो नए चेहरों—अहान पांडे और अनीत पड्डा—की केमिस्ट्री को।

इंडिया टुडे की समीक्षा में कहा गया है, “फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका संवेदनशील पुरुष नायक है। जहां आमतौर पर बॉलीवुड के हीरो क्रोध और अहंकार से भरे रहते हैं, वहीं सैयारा का कृष कपूर एक ऐसा किरदार है जो रोता है, रुकता है, और खुद को कमजोर दिखाने से नहीं डरता – जैसे पुराने जमाने की हीरोइनें हुआ करती थीं।”

YRF को मिला नया लॉन्चपैड

अक्षय विधानी द्वारा यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'सैयारा न सिर्फ टिकट बिक्री के आंकड़ों में, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाती दिख रही है। फिल्म का म्यूजिक, कास्टिंग और इमोशनल गहराई, तीनों ही पहलू अब तक के ट्रेंड को देखते हुए इसे एक पैन इंडिया हिट बनाने की ओर इशारा कर रहे हैं।

नए चेहरों की रोमांटिक कहानी और मजबूत म्यूजिक के साथ सैयारा इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट बन सकती है। विक्की कौशल की 'छावा' के बाद इसने टिकट बिक्री में जो आंकड़े छुए हैं, वे यही दर्शाते हैं कि दर्शक एक नई तरह की प्रेम कहानी के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका