न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल-सोनाक्षी का वीडियो वायरल, मलाइका ने दो बच्चों पर ली चुटकी तो...सेट पर मनाया चंदन का बर्थडे

हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक फनी इंस्टा रील शेयर की है। इसमें वे सोनाक्षी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 5:52:20

कपिल-सोनाक्षी का वीडियो वायरल, मलाइका ने दो बच्चों पर ली चुटकी तो...सेट पर मनाया चंदन का बर्थडे

हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक फनी इंस्टा रील शेयर की है। इसमें वे सोनाक्षी के साथ नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी इस रील में गाना गा रही होती हैं-मेनू मिल माहिया, तभी कपिल आकर कहते हैं कि मिलने आते हैं तो आपके पिताजी कहते हैं "खामोश" इस पर सोनाक्षी उन्हें मजाक में नकली पंच मारती हैं। इस इंस्टा रील पर सोनाक्षी ने भी कमेंट किया है कि कपिल की फर्स्ट रील का हिस्सा बनकर वे भी बहुत खुश हैं। गौरतलब है कि सोनाक्षी का यह अपकमिंग गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस गाने को सिंगर राशि सूद ने गाया है। सोनाक्षी इस गाने को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा शो में शामिल हुईं। यह एक प्रीकैप वीडियो है। इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

शो के नए प्रोमो में कपिल से यह सवाल पूछती है मलाइका

कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड पर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के तीनों जज यानी मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेंरेंस लुईस नजर आने वाले हैं। यह शो अगस्त में फिर से शुरू हुआ था और तब से इसमें आने वाले अधिकतर गेस्ट कपिल के दो साल में दो बच्चों के पिता बनने की बात पर चुटकी लेते दिखते हैं। इस बार मलाइका भी ऐसा ही करने वाली हैं। शो के नए प्रोमो में मलाइका, कपिल से पूछती हैं, ‘हमारा शो तो सीजनल आता है।

हमें शो खत्म करने के बाद छुट्टी मिल जाती है लेकिन आपका शो तो पूरे साल आता है। रोज आप शूट करते रहते हो, तो ये सब काम के लिए आपको वक्ते कब मिल जाता है।’ इस पर गीता बीच में टोकती हैं, ‘आपका मतलब कपिल के बच्चों से है।’ कपिल भी तपाक से जवाब देते हैं, ‘9.30 से 11 चलता है हमारा शो। उसके बाद जब ये सीआईडी चलाते हैं…’ कपिल की ये बात सुनते ही सभी गेस्ट और दर्शक हंस पड़ते हैं।

kapil sharma,sonakshi sinha,malaika arora,chandan prabhakar,kapil sharma show,entertainment news in hindi

कपिल ने वीडियो और फोटो शेयर कर दी चंदन को बधाई

द कपिल शर्मा शो में कॉमेडियन चंदन प्रभाकर काफी समय से चंदू चायवाला का किरदार निभाते आ रहे हैं। शो के अन्य कलाकारों की तरह इन्हें भी फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। गुरुवार को शो के सेट पर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कपिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर केक काटते हुए चंदन का एक वीडियो शेयर किया है। सिर्फ वीडियो ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर भी कपिल ने प्रभाकर के साथ प्यारी तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी।

कपिल ने लिखा कि मेरे भाई और मेरे दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, खुश रह और लोगों को भी खुश करता रह अपने टैलेंट से। हैप्पी बर्थडे। कपिल व चंदन द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी नजर आए थे। इसके बाद दोनों कॉमेडी सर्कस में दिखे। जब कपिल ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शुरू किया तो उसमें भी चंदन ने खूब हंसाया था। इसके बाद वे द कपिल शर्मा शो से भी जुड़े। चंदन ने भी बर्थडे पर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे बेटी और पत्नी के साथ हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर