न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवीना टंडन ने बेटे रणबीर के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल नोट, इस डायरेक्टर से नाराज हैं संजय दत्त

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने बेटे रणबीर थडानी के 18वें जन्मदिन पर एक प्यारभरी पोस्ट शेयर की है। रवीना ने आज शनिवार (12 जुलाई) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 1:15:14

2 News : रवीना टंडन ने बेटे रणबीर के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल नोट, इस डायरेक्टर से नाराज हैं संजय दत्त

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने बेटे रणबीर थडानी के 18वें जन्मदिन पर एक प्यारभरी पोस्ट शेयर की है। रवीना ने आज शनिवार (12 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ अपनी कुछ अनमोल तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक नोट लिखा। रवीना ने बेटे के बचपन से लेकर अब तक की कई तस्वीरें दिखाई हैं। इनमें रणबीर मां के साथ मस्ती भरे अंदाज में मुस्कुराते हुए दिखा। कुछ फोटो में उनकी छुट्टियों के पल कैद हैं। एक तस्वीर में रवीना की बेटी राशा थडानी भी छोटे भाई के साथ नजर आईं। रवीना ने बेटे को 'सूरज' और 'हमेशा का प्यार' कहकर संबोधित किया।

उन्होंने लिखा, “मेरे बेटे, वयस्कता में आपका स्वागत है, 18वां जन्मदिन मुबारक हो। मैं तुमसे प्यार करती हूं, तुम मेरे दिल (लाल दिल वाली इमोजी), मेरी धूप, मेरा हमेशा का प्यार। तुम जो इंसान बन गए हो, उस पर मुझे गर्व है। दयालु, करुणामयी, मजबूत, देखभाल करने वाले। महादेव तुम्हारे साथ चलते हैं। मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया, तुम बुद्धिमान बुज़ुर्ग हो (लाल दिल और चुंबन वाले चेहरे वाली इमोजी) @ranbirthadani.” रवीना की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्यार लुटाया। चंकी पांडे की पत्नी भावना और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो रणबीर।”

उल्लेखनीय है कि राशा ने इस साल आजाद फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। अब देखना है कि रणबीर करिअर में किस दिशा में कदम बढ़ाते हैं। रवीना ने साल 2004 में उदयपुर (राजस्थान) में व्यवसायी अनिल थडानी के साथ शादी की थी। साल 2005 में राशा और 2008 में रणबीर का जन्म हुआ। इसके अलावा रवीना ने साल 1995 में सिंगल मदर के रूप में दो बेटियों पूजा और छाया को गोद लिया था।

संजय दत्त ने कहा, लोकेश कनगराज ने मुझे थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ में…

दिग्गज एक्टर संजय दत्त हाल ही में अपनी अपकमिंग कन्नड़ फिल्म ‘केडी-द डेविल’ के टीजर इवेंट में नजर आए, जिसमें साउथ इंडियन स्टार ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं। संजय ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह डायरेक्टर लोकेश कनगराज से बेहद नाराज हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें एक्टर थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ में बड़ा रोल नहीं दिया। संजय ने कहा कि मैंने थलपति विजय के साथ काम किया है और मुझे उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगा।

हालांकि मैं कनगराज से नाराज हूं क्योंकि उन्होंने मुझे कोई बड़ा रोल नहीं दिया। उन्होंने मुझे बर्बाद कर दिया। हालांकि संजय ने यह बात मजाकिया लहजे में कही थी। बता दें साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘लियो’ में कनगराज ने भरपूर मात्रा में खून-खराबा दिखाया है। इसमें थलपति विजय ग्रे कैरेक्टर में थे, जबकि संजय का किरदार पूरी तरह से नेगेटिव था। संजय ने इस दौरान रजनीकांत, कमल हासन और अजित कुमार सहित दूसरे तमिल सुपरस्टार्स की जमकर तारीफ करते दिखे।

संजय ने कहा कि रजनी सर और कमल सर, मैं दोनों का बहुत सम्मान करता हूं। वे मेरे सीनियर हैं, मैं उनसे सीखता हूं। मैंने रजनी सर के साथ कई हिंदी फिल्मों में काम किया है और वे बहुत काइंड पर्सन हैं। अजित कुमार के साथ भी मेरी गहरी दोस्ती है। मैं रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं और जल्द ही कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ भी देखूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी