न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिफ्ट ड्यूटी को लेकर इन्होंने दी यह रिएक्शन, शादी के पहले साल एक्टर का पत्नी की कमाई से होता था गुजारा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर पिछले साल सितंबर में नन्हीं परी आईं। दीपिका ने शादी के 6 साल बाद बेटी दुआ को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 7:45:29

2 News : शिफ्ट ड्यूटी को लेकर इन्होंने दी यह रिएक्शन, शादी के पहले साल एक्टर का पत्नी की कमाई से होता था गुजारा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर पिछले साल सितंबर में नन्हीं परी आईं। दीपिका ने शादी के 6 साल बाद बेटी दुआ को जन्म दिया। इसके बाद से दीपिका ने एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। वह दुआ की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। ऐसे में उन्होंने पिछले दिनों ‘स्पिरिट’ फिल्म के लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के सामने 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी सहित कुछ और भी मांगें रखीं। सहमति नहीं बनने से दीपिका उस फिल्म से बाहर हो गईं। हालांकि इसके बाद से बॉलीवुड में शिफ्ट ड्यूटी को लेकर बहस छिड़ी हुई है।

अब छोटे व बड़े पर्दे के मशहूर एक्टर राम कपूर ने भी इस पर रिएक्शन दी है। राम ने फर्स्ट पोस्ट के साथ बात करते हुए कहा कि एक बार जब आप शोबिज में सक्सेस हासिल कर लेते हैं, चाहे स्टार के रूप में या एक्टर के रूप में…और लोग आपके साथ काम करना चाहते हैं, तो हां, आप यह चुनने की स्थिति में होते हैं कि आप कितने घंटे काम करना चाहते हैं। जब मैं टेलीविजन में काम कर रहा था, तब मैं भी यह तय करता था कि मुझे कितने घंटे काम करना है। इसलिए मैं लकी रहा हूं। कोई भी व्यक्ति जो उस स्तर तक पहुंच जाता है जहां उसे काम ढूंढ़ने की जरूरत नहीं होती, वह चुनाव करने की स्थिति में होता है।

हम में से ज्यादातर कलाकार, जिनमें मैं भी शामिल हूं, जानते हैं कि जब हम किसी प्रोजेक्ट पर साइन करते हैं, तो हमें उसे पूरी क्षमता से करना होता है। यही तो असल बात है। मैंने भी एक बार अपने लिए 8 घंटे की सीमा तय की थी। टीवी लगातार चलता था। कोई सीजन नहीं था। यह हर दिन, हर महीने, सालों तक चलता था। मैंने कहा कि मैं दिन में सिर्फ 8 घंटे काम करूंगा। लेकिन अब फिल्मों और ओटीटी शोज के साथ, ‘मिस्त्री’ की तरह, मैं कभी-कभी दिन में 14 से 16 घंटे काम करता हूं, लेकिन सिर्फ कुछ महीनों के लिए। और मेरे पास शिकायत करने की कोई वजह नहीं है। यह इंडस्ट्री कठिन है, घंटे लंबे हैं, लेकिन मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं वही कर रहा हूं जो मुझे पसंद है।

ram kapoor,actor ram kapoor,ram kapoor shift duty,deepika padukone,spirit,ram kapoor films,ram kapoor serials,gautami,ram gautami

राम कपूर ने कहा, मैं उठता, गौतमी के लिए कॉफी बनाता और वह काम पर चली जातीं

राम को एक्टिंग के शुरुआती दिनों में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। हालांकि उनकी पत्नी एक्ट्रेस गौतमी ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया था। राम ने मनी कंट्रोल के साथ बातचीत में खुलासा किया कि शादी के बाद उनके पास कोई काम नहीं था, इसलिए वे अपनी पत्नी से पैसे लेते थे। राम ने कहा कि जब मैंने गौतमी से शादी की, तो पहले साल मैं उनकी कमाई पर गुजारा करता था। वह ‘लिपस्टिक’ नाम के एक शो के लिए फिल्में बनाती थीं और मेरे पास कोई रोजगार नहीं था।

मैं उठता, उनके लिए कॉफी बनाता और वह काम पर चली जातीं, जबकि मैं पूरे एक साल तक घर पर ही रहा। मैंने 1500 रुपए प्रतिदिन से शुरुआत की थी। ये चैलेंजिंग था लेकिन गौतमी मेरे साथ खड़ी रहीं और देखिए अब हम कहां हैं। जब ‘कसम से’ सीरियल शुरू हुआ, तभी मेरी बेटी का जन्म हुआ और मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, जैसे ही वह आई, सब कुछ बदल गया।

बता दें राम ने साल 1998 में दूरदर्शन के सीरियल ‘न्याय’ और सोनी टेलीविजन के शो ‘हीना’ से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। राम की गौतमी से मुलाकात साल 2000 में स्टार प्लस के धारावाहिक ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी। फिर ‘कसम से’ में ‘जय वालिया’ का रोल उनके करिअर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी