न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कितनी पढ़ाई की है साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने? जानें उनकी एजुकेशन से जुड़ी दिलचस्प बातें

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की शिक्षा और संघर्ष भरी जिंदगी की पूरी कहानी जानें। बचपन से लेकर मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट तक की उनकी पढ़ाई, शुरुआती नौकरियां और एक्टिंग का सफर यहां पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Aug 2025 9:23:27

कितनी पढ़ाई की है साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने? जानें उनकी एजुकेशन से जुड़ी दिलचस्प बातें

भारतीय सिनेमा के दिग्गज और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पर्दे पर उनकी एंट्री होते ही दर्शक तालियों और सीटियों से हॉल गूंजा देते हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं, बल्कि दुनियाभर में उनके चाहने वाले मौजूद हैं।

हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया है। यह मूवी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और अब तक करोड़ों की कमाई कर चुकी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्मों के इस महानायक की पढ़ाई कहां तक हुई और उनकी एजुकेशन का सफर कैसा रहा?

असली नाम और शुरुआती पढ़ाई

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था। उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। साधारण से परिवार से ताल्लुक रखने वाले रजनीकांत ने शुरुआती पढ़ाई गविपुरम गवर्नमेंट कन्नड़ मॉडल प्राइमरी स्कूल से की। बचपन में ही पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेल और नाटकों में भी गहरी दिलचस्पी होने लगी थी।

रामकृष्ण मठ का अनुभव

प्राइमरी एजुकेशन के बाद उनका दाखिला रामकृष्ण मठ में हुआ। यहां उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण में वेद, भारतीय संस्कृति और इतिहास का अध्ययन किया। यही वह दौर था जिसने उनके व्यक्तित्व को एक मजबूत आधार दिया। मठ का अनुशासन और जीवन मूल्यों की शिक्षा उनके आगे के जीवन में बेहद उपयोगी साबित हुई।

कॉलेज और संघर्ष का सफर

आगे की पढ़ाई के लिए रजनीकांत ने बेंगलुरु के एक कॉलेज में प्रवेश लिया। आर्थिक हालात कमजोर होने के कारण उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ छोटी-मोटी नौकरियां भी करनी पड़ीं। कभी वे कुली का काम करते थे तो कभी बस कंडक्टर की नौकरी निभाते थे। इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को कभी पीछे नहीं छोड़ा।

अभिनय की ओर झुकाव

रामकृष्ण मठ में शिक्षा प्राप्त करते हुए उनका रुझान अभिनय की तरफ और बढ़ा। वहां धार्मिक नाटकों में हिस्सा लेने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनकी असली राह अभिनय की दुनिया ही है। धीरे-धीरे उन्होंने ठान लिया कि वे एक्टिंग में ही अपना करियर बनाएंगे।

मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग ट्रेनिंग

अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए रजनीकांत ने चेन्नई (तब मद्रास) का रुख किया और मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया। यहां उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया और अभिनय की बारीकियां सीखीं। यहीं से उनका सफर थिएटर से शुरू होकर फिल्मों तक पहुंचा। यही शिक्षा उनके करियर की मजबूत नींव बनी और इसी ने उन्हें पर्दे का सुपरस्टार बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह