13 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ की धूम थी। आम महिला हो या सेलिब्रिटी हर किसी ने व्रत रखकर पति के लंबी उम्र की कामना की। सेलिब्रिटी द्वारा मनाए गए करवा चौथ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच राज कुंद्रा का वीडियो भी सामने आया है। मजेदार बात ये है कि इस दफा राज कुंद्रा मास्क या हेलमेट नहीं, बल्कि छननी से अपना मुंह छिपाते दिखे।
दरअसल, अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पर करवा चौथ की पूजा रखी गई। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा भी वहां पहुंचे। राज कुंद्रा को देखते ही उन्हें कैमरे में कैद करने के लिये पैपराजी की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को राज का एक अलग अंदाज देखने को मिला। राज कुंद्रा छननी से चेहरा छिपा कर अनिल कपूर के घर जाते हुए दिखे। करवा चौथ की छलनी पर दिल बना हुआ था, जिसमें SSK (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) लिखा था।














