न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Raid 2 BO Collection Day 7: ‘रेड 2’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई? एक बार फटाफट से जान लें

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, दमदार एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन के साथ 7 दिन में 90.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 8:21:54

 Raid 2 BO Collection Day 7: ‘रेड 2’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई? एक बार फटाफट से जान लें

अजय देवगन और रितेश देशमुख की जबरदस्त एक्टिंग से सजी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और यही कारण है कि वीकडे में भी यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि साल 2025 में अब तक रिलीज हुई तीन फिल्मों को छोड़कर यह बाकी सभी फिल्मों से आगे निकल चुकी है। चलिए जानते हैं कि बुधवार को, यानी रिलीज के सातवें दिन, 'रेड 2' ने कितनी कमाई की।

साल 2018 में आई अजय देवगन की ‘रेड’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और अब सात साल बाद आई ‘रेड 2’ भी उसी जोश और उत्साह के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रही है। इस बार भी दमदार डायलॉग्स, रोमांचक एक्शन सीन्स और स्टार कास्ट की बेहतरीन परफॉर्मेंस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिला रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म को देखने के लिए लोग नॉन-हॉलीडे पर भी टिकट खरीद रहे हैं। लगभग 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही अपनी लागत निकाल ली थी और अब यह फिल्म निर्माताओं के लिए मुनाफे की तिजोरी खोल चुकी है।

अब तक की कमाई पर नजर डालें तो:

पहले दिन फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली,

2सरे दिन 12 करोड़ रुपये,

3सरे दिन 18 करोड़ रुपये,

चौथे दिन का कलेक्शन रहा 22 करोड़ रुपये,

5वें दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ कमाए,

6ठे दिन 7 करोड़ रुपये,

और अब सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सातवें दिन ‘रेड 2’ ने 4.50 करोड़ की कमाई की है।

इस तरह फिल्म ने कुल 7 दिनों में 90.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

‘रेड 2’ ने ‘जाट’ को पछाड़ा, केसरी 2 को भी दी मात

‘रेड 2’ की ताबड़तोड़ कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। खास बात यह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केसरी 2 और जाट जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर के बावजूद आगे निकल चुकी है। जहां एक तरफ इसने नई फिल्मों जैसे रेट्रे, हिट 3 और भूतनी को पीछे छोड़ दिया है, वहीं छठे दिन केसरी 2 को पछाड़ा और सातवें दिन सनी देओल की 'जाट' के 27 दिन के कलेक्शन (89.28 करोड़ रुपये) को भी पार कर लिया। अब यह फिल्म साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, अजय देवगन की ‘छावा’, अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ और शाहिद कपूर की ‘सिकंदर’ के बाद।

अब 'सिकंदर' और 'स्काई फोर्स' को पीछे छोड़ने की तैयारी

‘रेड 2’ की कमाई को देखकर यह साफ है कि फिल्म का ग्राफ अभी और ऊपर जाएगा। रिलीज के दूसरे वीकेंड तक इसके 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना है। जिस तरह की पकड़ इस फिल्म ने दर्शकों के बीच बनाई है, उससे ये कहा जा सकता है कि यह फिल्म जल्द ही 'सिकंदर' और 'स्काई फोर्स' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ सकती है। फिलहाल सभी की निगाहें इसके दूसरे वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल