Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर में मची भगदड़, महिला की मौत, कई घायल

थिएटर में अल्लू अर्जुन की झलक पाने के लिए हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि भगदड़ मच गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस अफरातफरी में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 8:43:02

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर में मची भगदड़, महिला की मौत, कई घायल

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के प्रीमियर से एक दिन पहले, 4 दिसंबर को, हैदराबाद के आरटीसी क्रॉस रोड स्थित संध्या थिएटर में एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना (फिल्म में श्रिवल्ली) भी पहुंचे।

थिएटर में अल्लू अर्जुन की झलक पाने के लिए हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि भगदड़ मच गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस अफरातफरी में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

संध्या थिएटर के बाहर मची अफरा-तफरी

स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ के कारण थिएटर के गेट पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। अल्लू अर्जुन के आने पर प्रशंसकों ने प्रवेश द्वार की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस के प्रयासों के बावजूद, भीड़ अनियंत्रित हो गई और स्थिति बिगड़ने लगी।

महिला की दुखद मौत और घायलों का इलाज

दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) अपने पति भास्कर और बच्चों श्री तेज (9) और संविका (7) के साथ फिल्म देखने आई थीं। भगदड़ में रेवती और उनका बेटा श्री तेज बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत दुर्गाबाई देशमुख अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेवती को मृत घोषित कर दिया।

श्री तेज को बेहतर इलाज के लिए केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रेवती के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका