न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने बर्थडे पर लिखा इमोशनल नोट, ऋचा ने बेटी के जन्मदिन पर ट्रॉल करने वालों को दिया जवाब

ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज शुक्रवार (18 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 43 साल की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 12:19:39

2 News : प्रियंका ने बर्थडे पर लिखा इमोशनल नोट, ऋचा ने बेटी के जन्मदिन पर ट्रॉल करने वालों को दिया जवाब

ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज शुक्रवार (18 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 43 साल की हो गई हैं। प्रियंका के लिए सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। प्रियंका ने बर्थडे पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने उन पलों के संजोया है, जिसमें परिवार के साथ प्यार, हंसी के साथ बिताए गए महत्वपूर्ण पल हैं। प्रियंका ने बर्थडे ईव की झलकियां भी शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में प्रियंका पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ बीच पर मस्ती करती दिखीं।

प्रियंका ने इसके साथ एक नोट में अपनी भावनाएं जाहिर कीं। प्रियंका ने लिखा, “जैसे ही मैं एक और साल की तरफ बढ़ रही हूं, मैं सिर्फ आभारी महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है कि मुझ पर ब्रह्मांड की विशेष कृपा है। मेरा परिवार मेरी सबसे बड़ी दौलत है और दुनियाभर के मेरे प्यारे फैंस, आप सभी का शुक्रिया! तो, पूरी शुक्रगुजारी के साथ…43वां जन्मदिन, आ गया!” वीडियो में प्रियंका और निक के बीच की हंसी-खुशी, बेटी को गोद में उठाए हुए उनके नाजुक पल और समुद्र के किनारे परिवार के साथ बिताया गया वक्त देखने को मिला। यह वीडियो देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और वे प्रियंका पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें प्रियंका अक्सर पति और बेटी के साथ प्यारे पलों की झलकियां साझा करती हैं। वह चाहे कितनी भी बिजी हो लेकिन अपने परिवार की अनदेखी नहीं करतीं। प्रियंका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछले दिनों रिलीज हुई एक्शन कॉमेडी हॉलीवुड मूवी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आई थीं। इसमें इद्रिस एल्बा और जॉन सीना जैसे सितारे भी थे। अब प्रियंका की अगली फिल्म ‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की SSMB29 होगी। इसमें प्रियंका दो साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी।

ऋचा चड्ढा की बेटी जुनेरा इदा फजल 16 जुलाई को हुई एक साल की

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई को बेटी जुनेरा इदा फजल का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया। ऋचा ने इंस्टाग्राम पर अपने मातृत्व के अनुभव को साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर निशाना साधा। इसके बाद ऋचा ने इन ट्रॉल्स को करारा जवाब दिया। ऋचा ने 17 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर पति अली फजल और बेटी के साथ कुछ मनमोहक पलों का वीडियो मॉन्टाज शेयर करते हुए लिखा, “एक साल पहले मैंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव पीड़ा कुछ घंटों तक चली, प्रसव केवल 20 मिनट का था, प्राकृतिक जन्म!

तब से जिंदगी पहले जैसी नहीं रही, खासकर मेरी...मैं अंदर से बाहर तक पूरी तरह से बदली हुई महसूस कर रही हूं...मेरा दिमाग, मेरा दिल, मेरा शरीर, मेरी आत्मा। जुनेरा का जन्म एक साल पहले हुआ था और मेरा भी। एक मां के रूप में पुनर्जन्म। पहले से कहीं ज्यादा एक बिल्कुल नया अस्तित्व। अपने सपनों के आदमी के साथ एक जिंदगी और एक बच्चा...अगर यह आशीर्वाद नहीं है तो मुझे नहीं पता क्या है।”

इस पर एक यूजर ने कमेंट किया, “इसे योनि से प्रसव कहते हैं...हर महिला 9 महीने तक बच्चे को प्राकृतिक रूप से अपने गर्भ में रखती है और उसे प्राकृतिक रूप से जन्म देती है।”तब ऋचा ने लिखा, “लेकिन अगर मैं योनि से प्रसव नहीं कहना चाहती, तो क्या होगा, यह मेरा पेज है, मेरी योनि है और मेरा बच्चा भी है। और नारीवाद ने मुझे अपनी पसंद के शब्दों का इस्तेमाल करना सिखाया है।” बता दें ऋचा और अली ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक